फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gold medalist Keshav selected for national competition

Yamuna Nagar News: स्वर्ण पदक विजेता केशव का राष्ट्रीय स्पर्धा में चयन

Tue, 25 Aug 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gold medalist Keshav selected for national competition
केशव को पदक पहनाते पदा​धिकारी। संस्थान - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। क्षेत्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में सेंट थॉमस स्कूल के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे उत्तर भारत में रोशन किया है। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपना नाम राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए पक्का कर किया है।
सेंट थॉमस स्कूल के केशव शर्मा का चयन सीआईएससीई की राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए किया गया है। केशव ने अमृतसर में हुई क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसके बाद अब वह 25 सितंबर को राष्ट्रीय खेलने तमिलनाडु के कोयम्बटूर जाएगा। सीआईएससीई की क्षेत्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में सेंट थॉमस स्कूल की आठवीं के केशव शर्मा ने अंडर-14 आयु वर्ग श्रेणी में भाग लिया था। इस दौरान अपनी आयु वर्ग में केशव शर्मा का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए केशव ने पहला स्थान पाया और स्वर्ण पदक जीतकर जिले व संस्थान का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही केशव शर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग की बालक युगल श्रेणी में केशव शर्मा ने दूसरे जोन के खिलाड़ी आकर्षित कांबोज के साथ भाग लिया। इस दौरान युगल स्पर्धा में भी केशव ने दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशव शर्मा और आकर्षित कांबोज की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का परिचय दिया। स्कूल प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने विद्यालय की ओर से केशव शर्मा को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर विशेष रूप से शुभकामनाएं दी गईं। प्राचार्या ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed