{"_id":"6834ba3bd5eb9b4682047973","slug":"gold-chain-stolen-from-retired-teacher-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-138380-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त शिक्षिका से लूटी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त शिक्षिका से लूटी सोने की चेन
Tue, 27 May 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 27 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। घर के बाहर पौधों को पानी दे रही सेवानिवृत्त शिक्षिका के साथ स्नेचिंग हो गई। घटना सेक्टर 17 में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार मौके से भागने में सफल रहे। बाइक सवारों की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में मीनाक्षी ने बताया कि वह रिटायर्ड शिक्षिका हैं। सोमवार शाम सवा छह बजे वह घर के बाहर खड़ी होकर पौधों को पानी दे रही थीं। तभी दो युवक जिसमें एक ने हेलमेट पहना हुआ था और दूसरे ने कपड़े से मुंह लपेटा हुआ था उसके पास आए और किसी का पता पूछने लगे। वह उनको पता बताने लगी इतने में पीछे बैठे युवक ने उसके गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन झपट ली और बाइक को स्पीड से चलाकर फरार हो गए।
पड़ोस की बालकनी में गिरीश नाम का एक बच्चा खड़ा था, जिसने सारी वारदात को होते देखा। गिरीश तुरंत अपने पिता चिरंजीव शर्मा को बुलाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच आसपास के एरिया में छानबीन की। इसके बाद भी बाइक सवार लुटेरों का सुराग नहीं लगा। शिकायत के आधार पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।