फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls were brought from UP and Punjab for a week each for immoral work

अनैतिक कार्य के लिए यूपी और पंजाब से एक-एक सप्ताह के लिए लाई जाती थी लड़कियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Girls were brought from UP and Punjab for a week each for immoral work
यमुनानगर। संतपुरा रोड स्थित टिम्स होटल में एक-एक सप्ताह के लिए यूपी व पंजाब से लड़कियां लाई जाती थीं। इसके बाद उनसे सप्ताह भर अनैतिक कार्य करवाया जाता था। यह खुलासा शहर पुलिस ने लड़कियां सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी मॉडल कॉलोनी निवासी ईशू उर्फ अंजिल चोपड़ा की गिरफ्तारी के बाद किया। शहर पुलिस ने पंजाब व यूपी से लड़कियों को लाकर वेश्यावृत्ति कराने के आरोपी में आरोपी ईशू उर्फ अंजिल चोपड़ा को काला आम्ब (हिमाचल) से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी करेहड़ा खुर्द निवासी पवन कुमार से रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी अंजिल तक पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू किया। वहीं, तीन दिन का रिमांड खत्म होने पर शहर पुलिस ने आरोपी पवन को फिर से अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

और किन राज्यों से लाई जाती थी लड़कियां, पूछताछ में होगा खुलासा
शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ईशू उर्फ अंजिल दूसरे राज्यों से टिम्स होटल में लड़कियां भिजवाता था। वह एक-एक सप्ताह के लिए यहां पर लड़कियों को होटल में भिजवाता था। जिनसे अनैतिक कार्य कराए जाते थे। पूछताछ में पता लगेगा कि उसका नेटवर्क कहां तक फैला है। किन राज्यों से वह लड़कियों को लेकर आता था। प्राथमिक पूछताछ में अभी यूपी व पंजाब से ही लड़कियाें की सप्लाई की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापामारी में आपत्तिजनक हालत में मिली थी दूसरे राज्यों की तीन लड़कियां
शहर पुलिस ने सोमवार को संतपुरा रोड पर द टिम्स होटल व फूडिस्म कैफे में छापामारी की थी। यहां पर लगभग 12 लड़के व 10 लड़कियों को पकड़ा गया था। इनमें से कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। होटल के अंदर छोटे-छोटे केबिन बना रखे थे। मौके पर दूसरे राज्यों की तीन लड़कियां भी मिली थी। इन तीनों लड़कियों को कई दिन से यहां पर रखा हुआ था और वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। इन लड़कियों को उत्तर प्रदेश व पंजाब से यहां लाया गया था। पुलिस ने होटल के संचालक कमालपुर निवासी सागर, पुराना हमीदा निवासी इरशाद व करेहड़ा खुर्द निवासी पवन कुमार को पकड़ा। पूछताछ में पता लगा था कि पवन कुमार दलाल है। वह बाहर से लड़कियों को यहां लेकर आता था। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड पूरा होने पर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद अंजिल उर्फ ईशू का पता लगा। जिसके बाद उसे काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed