{"_id":"653ad7ffaf126baccd05dd97","slug":"girls-students-honored-for-winning-overall-trophy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-8118-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ओवरऑल ट्रॉफी जीतने पर छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ओवरऑल ट्रॉफी जीतने पर छात्राओं को किया सम्मानित
Fri, 27 Oct 2023 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
जीएनजी कॉलेज में छात्राओं के लिए रखे सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित स्टाफ
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में वीरवार को अग्रसेन कॉलेज में हुए यूथ फेस्टिवल में ओवरऑल ट्रॉफी जीतने वाली छात्राओं का स्वागत किया गया। जोनल यूथ फेस्टिवल में जीएनजी कॉलेज की 135 छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में 14 छात्राओं ने प्रथम, 12 ने द्वितीय और 13 ने तृतीय स्थान हासिल किया और कुल 39 विधाओं में उम्दा प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्रॉफी हासिल कर ली।
इस यूथ फेस्टिवल में कॉलेज की प्रोफेसर सीमा शर्मा, डॉक्टर रमनीत कौर डॉक्टर अंबिका कश्यप और बबीता की अहम भागीदारी रही। फेस्टिवल को सफल बनाने में कॉलेज की डॉ. तरनदीप बलिया, सुखमन गांधी, डॉ. निरुपमा सैनी, डॉ. मनदीप कौर, डॉ. प्रभजोत कौर, डॉ. मोनिका चोपड़ा, डॉ. नरेंद्र कौर, तरनजीत कौर ने अपनी अहम भूमिका निभाई। कॉलेज के महासचिव सरदार मनोरंजन साहनी ने प्रतिभागी छात्राओं तथा प्राध्यापकों का उत्साहवर्धन किया। कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. वरिंदर गांधी ने भी सभी प्राध्यापक एवं छात्राओं को बधाई दी। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरविंदर कौर ने भी छात्राओं के प्रयास की सराहना की।