फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl invited to cook food at birthday party, gang raped in forest

Yamuna Nagar News: युवती को जन्मदिन पार्टी में खाना बनाने बुलाया, जंगल में किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 12 Apr 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Girl invited to cook food at birthday party, gang raped in forest
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती को जन्मदिन पार्टी में खाना बनाने के बहाने से बुलाकर तीन युवक उसे जंगल में ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता विवाह व पार्टियों में खाना बनाने का काम करती है। महिला थाना पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरों में साफ सफाई व शादियों और पार्टियों में खाना बनाने का काम करती है। उसके मोबाइल पर 14 मार्च को एक युवक को फोन आया। आरोपी ने अपना नाम अमित बताया। आरोपी ने उसे कहा कि उसके घर पर जन्मदिन की पार्टी है। उसे 80 लोगों का खाना बनाना है।
विज्ञापन

उसकी आरोपी के साथ 2500 रुपये में बात तय हो गई। आरोपी ने उसे प्रतापनगर बस स्टैंड पर बुलाया। जब उसने शाम चार बजे प्रतापनगर बस स्टैंड पर पहुंच कर आरोपी को फोन किया तो दो व्यक्ति बाइक पर उसे लेने के लिए आए। दोनों आरोपी उसे क्षेत्र में जंगल में सुनसान स्थान पर ले गए। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद मौके पर एक अन्य युवक आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने भी उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर प्रतापनगर बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी भी दी। वह किसी तरह से घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया।

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस की जांच अधिकारी सुदेश का कहना है कि पीड़ित युवती की शिकायत के आरोपी आरोपी अमित को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed