फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   gest teachers

अतिथि अध्यापकों का डीईईओ कार्यालय पर प्रदर्शन आज

Mon, 15 Jun 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर Updated Mon, 15 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ जिलेभर के अतिथि अध्यापक सोमवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के प्रवक्ता बलदेव शास्त्री ने बताया कि संघ द्वारा शिक्षा विभाग के दोनों शिक्षा निदेशकों के समक्ष लिखित रूप से सबूत देकर यह सिद्ध कर दिया था कि प्रदेश में एक भी अतिथि अध्यापक सरप्लस नहीं है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशकों ने भी इस बात को स्वीकार करके सरप्लस अतिथि अध्यापकों को हटाए न जाने की बात कही थी। इसके बावजूद मेवात सहित अनेक जिलों में सरप्लस अतिथि अध्यापकाें को हटाए जाने के आर्डर दिए जा रहे हैं। संघ के जिला अध्यक्ष शाम कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग सहित सरकार के इस दोहरे चरित्र के खिलाफ अध्यापक जगाधरी के सेक्टर-18 में स्थित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रोष प्रकट करेंगे।
विज्ञापन


संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतपाल ने बताया कि शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने चुनाव से पहले एक कलम से अतिथि अध्यापकाें को स्थायी करने का वादा किया था, मगर आज प्रदेश सरकार अतिथि अध्यापकों को हटाने पर तुली हुई है। वादाखिलाफी के विरोध में प्रदेशभर के अतिथि अध्यापक 17 जून को रामबिलास शर्मा के गृह जिले महेंद्रगढ़ की ओर कूच करेंगे। ब्लॉक प्रधान नितिन लांबा, राजीव शर्मा, नरेंद्र शास्त्री, जगवंत सिंह, जगदीप सिंह व ऋषिपाल ने बताया कि सरकार ने यदि जल्द ही अतिथि अध्यापकाें को स्थायी नहीं किया तो वे प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने पर विवश हाेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed