{"_id":"6511e6b3be40608994004627","slug":"gate-passes-not-cut-for-hours-due-to-glitch-in-portal-farmers-worried-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-6323-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पोर्टल में गड़बड़ी से घंटों नहीं कटे गेट पास, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पोर्टल में गड़बड़ी से घंटों नहीं कटे गेट पास, किसान परेशान
विज्ञापन
अनाजमंडी में धान की खरीद सोमवार से शुरू हो गई। खरीद के पहले दिन ही मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल ठप हो गया, जिससे किसानों के गेट पास काटने में दिक्कत आई। दोपहर तक पोर्टल न चल पाने के कारण खरीद भी नहीं हो पाई। दोपहर करीब दो बजे धीमी गति से पोर्टल शुरू हुआ। इसके बाद किसानों को गेट पास उपलब्ध करवाया गया। पहले दिन ही किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह दिक्कत जगाधरी ही नहीं बल्कि जिले के सभी मंडियों व खरीद केंद्र पर आई। इससे एक तरफ किसानों को दिक्कत हुई वहीं मंडी में व्यवस्था बनाने में कर्मचारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
पोर्टल न चलने के कारण पहले दिन सरकारी खरीद पर असर पड़ा। इस दौरान जिले की सभी मंडियों और केंद्रों पर खरीद नहीं हो सकी। केवल पांच केंद्रों पर ही खरीद हुई। इस दौरान जगाधरी अनाजमंडी में कुल 231 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जबकि पूरे जिले में कुल 1551 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। आवक कम होने के कारण खरीद भी पूरी रही। इस दौरान सबसे ज्यादा खरीद सस्वतीनगर मंडी में हुई। यहां पर कुल 999 मीट्रिक टन धान खरीदी गई। जबकि छछरौली में सबसे कम कुल 80 मीट्रिक टन धान ही पहुंची। इसके अलावा प्रतापनगर में 121 एमटी, रादौर में 120 एमटी धान की खरीद की गई। जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक अशोक शर्मा ने कहा कि सोमवार को पहला दिन था। पहले दिन थोड़ी दिक्कत आई है। आवक कम होने के कारण खरीद कम होती है। उन्होंने कहा कि मंगलवार से आवक और खरीद बढ़ने लगेगी। खरीद व उठान को लेकर विभाग की ओर से सभी बंदोबस्त किए गए हैं।