{"_id":"686d6440c62ef9a9740c7e5d","slug":"gangster-act-case-filed-against-seven-people-of-yamunanagar-in-up-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-140462-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: यूपी में यमुनानगर के सात लोगों पर गैंगस्टर एक्ट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: यूपी में यमुनानगर के सात लोगों पर गैंगस्टर एक्ट का केस
Wed, 09 Jul 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर (यमुनानगर)। उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर की बेहट थाना पुलिस ने गिरोह बनाकर अवैध रूप से खनन करने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इनमें सात यमुनानगर जिले के थाना प्रतापनगर, छछरौली और जगाधरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। यूपी पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपियों में अफरातफरी मच गई है।
जिला सहारनपुर के थाना बेहट प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि कुछ लोगों की ओर से एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी और अन्य अनधिकृत जमीनों पर अवैध खनन करके राजस्व व पर्यावरण को भारी हानि पहुंचाई है। इस गैंग की ओर से अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अन्तर्गत अपराध किया गया है।
ऐसे में पुलिस ने लाकड़ माजरा निवासी अनिल, भलीपुरा निवासी सजाद उर्फ शहजाद गाडा, काला उर्फ इसरार व सचिन गुर्जर, कन्यावाला निवासी सन्नी, थाना बेहट के गांव धौलारा निवासी मांगाराम, खंड छछरौली के जयधरी निवासी सुशील कुमार, थाना बेहट के विक्रम सिंह व सागर व जगाधरी थाना के खारवन निवासी महेंद्र के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।