फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Friendship on Facebook, demanded and put mangalsutra in the hotel, raped

मांग में सिंदूर व गले में मंगलसूत्र बांध कर युवती से होटल में किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Friendship on Facebook, demanded and put mangalsutra in the hotel, raped
शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला को होटल में ले जाकर मांग भरी और मंगलसूत्र पहनाया और फिर दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप है। इस संबंध में महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

साढौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 माह पहले फेसबुक पर मुलाना निवासी विपिन से उसकी मुलाकात हुई थी। तब आरोपी ने उससे बातचीत कर दोस्ती कर ली। इसके बाद उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी शादी का झांसा देकर उससे मिलने लगा। दो मई 2021 को आरोपी उसे घुमाने के बहाने कुरुक्षेत्र ले गया, जहां आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाकर शादी करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने बताया कि घटना के बाद आरोपी उसे कई बार होटल में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने विपिन से घर ले जाने की बात कही तो वह टालमटौल करने लगा। दबाव देने पर उसने घर ले जाने से साफ मना कर दिया। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके पास एक लड़का भी है। आरोप है कि जब महिला ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी विपिन के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed