फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud

ट्रेडिंग व्यवसायी का नौकर 10.84 लाख रुपये लेकर लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
fraud
व्यवसायी विवेक शर्मा का नौकर गौरव भाटिया प्लाईवुड फैक्ट्रियों से ट्रेडिंग के काम का भुगतान लेकर लापता हो गया। विवेक शर्मा का आरोप है कि इस दौरान आरोपी पांच लाख उसके कार्यालय से और पांच लाख 84 हजार रुपये फैक्टरी संचालकों से भुगतान लेकर गायब हुआ है। उसने आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी गौरव भाटिया के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की बलवंत राय कॉलोनी निवासी विवेक शर्मा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्लाईवुड ट्रेडिंग का काम करता है। यह काम वह घर बैठे की फोन पर विभिन्न प्लाईवुड फैक्ट्रियों से संपर्क करके करता है। इसके बदले उसे जो फैक्ट्रियों से पैमेंट मिलती है, भुगतान के लिए उसने भाटिया मोहल्ला निवासी गौरव भाटिया को नौकर रखा था। जो करीब पांच माह से उसके पास काम कर रहा था। पहले वह उसके कहने पर फैक्ट्रियों से भुगतान लेकर आता था। लेकिन उसका विश्वास पात्र होने के चलते अब फैक्ट्रियों से भुगतान लाने का काम गौरव खुद ही कर रहा था। विवेक शर्मा ने बताया कि बीती 17 नवंबर से गौरव भाटिया ने अचानक काम पर आना बंद कर दिया। उसने उसके नंबर पर संपर्क किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। शक होने पर जब उसने अपने कार्यालय की जांच की तो वहां से पांच लाख रुपये गायब मिले। इसके बाद जब उसने अपने क्लाइंट फैक्टरी संचालकों के यहां जांच की तो उसे पता चला कि आरोपी गौरव 20 नवंबर को उसके क्लाइंट ग्लोब प्लाईवुड फैक्टरी से दो लाख रुपये, उसी दिन चीका के नरेश कुमार से दो लाख 84 हजार रुपये व 21 नवंबर को कनालसी रोड स्थित एवरेस्ट प्लाईवुड से एक लाख रुपये भुगतान ले गया। उसने आरोपी गौरव की अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। आरोप है कि आरोपी गौरव उसकी 10 लाख 84 हजार रुपये की पैमेंट लेकर फरार हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी गौरव भाटिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 408 के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई राजीव कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। आरोपी की तलाश कर रहे है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed