फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 30.57 लाख की ठगी

Wed, 19 Aug 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर युवक ने 30.57 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए सीपीग्राम्स पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। यमुनानगर सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कैथल निवासी बलविंद्र सिंह ने मोहाली स्थित न्यू होराइजन वीजा कंसल्टेंट के संचालक नितिन वर्मा समेत अमरजीत सिंह, सोनिया राणा और अन्य कर्मचारियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। बलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने भाई मलकीत सिंह, कुलदीप सिंह, बहन अनीता और भाभी पूजा संधू के लिए ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लेने की जानकारी जुटा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान न्यू होराइजन वीजा कंसल्टेंट के कर्मचारियों से उनका संपर्क हुआ। आरोप है कि कंपनी के संचालक और कर्मचारियों ने निर्धारित समय में वीजा दिलाने का भरोसा देकर 25 दिसंबर 2025 और 21 फरवरी को दो समझौते करवाए। इसके बाद उनसे करीब 23 लाख रुपये ले लिए गए। आरोप है कि पैसों का पहला लेनदेन यमुनानगर के पांसरा में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलविंद्र सिंह का आरोप है कि रकम लेने के बाद जब उसने वीजा आवेदन की स्थिति पूछी तो उसे लगातार गुमराह किया गया। आवेदन की स्थिति केवल रिसीव दिखाई जा रही थी। बाद में आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया के एमएचए में मैनुअल इंटरवेंशन कराने के नाम पर चार लाख रुपये अतिरिक्त मांगे।
शिकायतकर्ता के मुताबिक दबाव और धमकी के बीच उसने 10 से 19 अप्रैल के दौरान यह रकम भी आरोपियों को दे दी। आरोप है कि आरोपियों ने कुल 30.57 लाख रुपये ले लिए। शिकायतकर्ता ने पहले एसएसपी मोहाली और थाना मटौर में शिकायत देने का भी उल्लेख किया है। पहला लेनदेन यमुनानगर में होने के कारण पुलिस नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यमुनानगर सदर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि जांच में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार्यालय पहुंचने पर लटके मिले ताले
शिकायत में आरोप है कि आरोपियों ने 22 अप्रैल तक वीजा का परिणाम आने का भरोसा दिया था। इसके बाद भी लगातार तारीख बढ़ाई जाती रही। 25 अप्रैल को जब बलविंदर सिंह मोहाली स्थित कार्यालय पहुंचा तो वहां आरोपी नहीं मिले और कार्यालय खाली पड़ा था। इसके बाद उसे ठगी का संदेह हुआ और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed