{"_id":"6a529a73d999b749360d2bbb","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-159352-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मकान बेचने के नाम पर महिला से 12 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मकान बेचने के नाम पर महिला से 12 लाख की ठगी
Sun, 12 Jul 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर थाना क्षेत्र की एक महिला ने मकान बेचने के नाम पर सात साल का लोन बताकर 35 साल तक का कर्ज थमाने और करीब 12 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना शहर पुलिस ने राजकुमार उर्फ राजू सोलंकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शांति कॉलोनी निवासी सुमित्रा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 में उन्होंने अपना पुराना मकान बेचने के बाद नया खरीदने का निर्णय लिया। इस दौरान आकाश ने उनकी मुलाकात राजकुमार उर्फ राजू सोलंकी से करवाई। आरोपी ने गधौली स्थित अपना मकान सात साल में समाप्त होने वाले बैंक लोन के साथ बेचने का भरोसा दिया। महिला ने 6.80 लाख रुपये नकद दिए और मकान का कब्जा लेकर बैंक की मासिक किश्तें भी भरनी शुरू कर दीं।
बाद में बैंक और पीरामल फाइनेंस से जानकारी मिली कि मकान पर लिया गया लोन वर्ष 2055 तक चलेगा। तब तक कुल 24.63 लाख रुपये से अधिक की अदायगी करनी होगी। महिला का आरोप है कि वह अब तक करीब 12 लाख रुपये आरोपी और बैंक को चुका चुकी है, लेकिन न तो रजिस्ट्री करवाई गई और न ही लोन की वास्तविक जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विरोध करने पर जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। आर्थिक अपराध शाखा की जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि आरोपी ने लोन की वास्तविक अवधि छिपाकर एग्रीमेंट करवाया, जिससे शिकायतकर्ता को अनुचित आर्थिक नुकसान हुआ। इसके बाद शहर थाना में 10 जुलाई को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच रामपुरा चौकी पुलिस को सौंप दी गई है।