फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी

Fri, 27 Mar 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। व्यासपुर क्षेत्र में एक युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर करीब 40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बलविंद्र सिंह व कुरुक्षेत्र के कुरुक्षेत्र के गांव टंगौली निवासी लाभ सिंह वगांव अजरावर निवासी मुकुल मुंजाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में गांव चंदाखेड़ी निवासी मयंक ने बताया कि तीनों आरोपियों ने उसे अमेरिका भेजने का भरोसा दिलाया था। इस दौरान उससे अलग-अलग समय पर करीब 40 लाख रुपये ले लिए गए। आरोप है कि आरोपी बलविंदर सिंह, लाभ सिंह और मुकुल मुंजाल ने मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने खुद को विदेश भेजने की प्रक्रिया में अनुभवी बताते हुए भरोसा दिलाया और वीजा, टिकट व अन्य कागजी कार्रवाई कराने के नाम पर पैसे लिए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पहले किश्तों में रकम ली और बाद में लगातार नए बहाने बनाकर और पैसे मांगते रहे। जब परिवार ने पैसे वापस मांगे या विदेश भेजने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी चाही तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। इसके बाद परिवार को ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बलविंद्र सिंह और लाभ सिंह स्थानीय स्तर पर एजेंट के रूप में काम करते हैं, जबकि मुकुल मुंजाल भी उनके साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने मिलकर सुनियोजित तरीके से ठगी की योजना बनाई और पीड़ित को अपने झांसे में लिया।

पीडि़त का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई और व्यक्ति इस तरह की ठगी का शिकार न हो। जांच अधिकारी एएसई प्रवीन कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed