फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud of Rs 4.30 lakh in the name of sending abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर 4.30 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 23 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 4.30 lakh in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वर्क वीजा पर जॉर्जिया भेजने के नाम पर महावीर कॉलोनी निवासी अरुण शर्मा से 4.30 लाख हजार रुपये लेकर हड़प लिए गए। आरोप झज्जर के सुबाना गांव निवासी रोहित कुमार, उसके पिता भूप सिंह व साथी राजिंद्र कुमार पर लगा है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
महावीर कॉलोनी निवासी अरुण शर्मा ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए अपने दोस्त अक्षित से बात की। वह भी विदेश जाने का प्रयास कर रहा था। नवंबर 2024 में अक्षित ने झज्जर के सुबाना गांव निवासी रोहित से बात कराई।
विज्ञापन

रोहित फिलहाल जॉर्जिया में रह रहा है। उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। अपने पिता भूप सिंह व साथी राजेंद्र के माध्यम से लेन देन करता है। इसके बाद आरोपियों से बात होने लगी। उसने दस्तावेज मंगवाए। आरोपी ने जॉर्जिया का वर्क वीजा लगवाने का झांसा दिया। इसके लिए पहले अजरबैजान का टूरिस्ट वीजा लगवाने और फिर जॉर्जिया का वर्क वीजा लगवाने की बात कही। इसके लिए साढ़े पांच लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपियों ने अलग-अलग कर चार लाख 30 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed