फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud of lakhs in the name of sending abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Sun, 29 Sep 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Sep 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश भेजने के नाम पर बक्करवाला गांव निवासी अजय मान से आठ लाख 54 हजार रुपये हड़प लिए गए। आरोप चंडीगढ़ निवासी गुरलीन, जशन चौहान, राजबीर व अनमोल पर लगा है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बक्करवाला निवासी अजय मान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसे पता चला कि चंडीगढ़ निवासी गुरलीन व जशन चौहान लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपियों ने चंडीगढ़ सेक्टर 17 में अपना कार्यालय बनाया हुआ है। उसने आरोपियों से फोन पर बात की तो उन्होंने उसे मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया। वह आरोपियों से मिलने के लिए चंडीगढ़ गया तो वहीं उसकी मुलाकात राजबीर व अनमोल के साथ हुई।
विज्ञापन

ने उसे विदेश भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये का खर्च बताया। साढ़े आठ लाख रुपये पहले और बाकी रुपये बाद में देने की बात कही। आरोपियों पर विश्वास करके उसने विदेश जाने के लिए हां कर दी। इसके बाद उसने अलग अलग कर आरोपियों को आठ लाख 54 हजार 700 रुपये व दस्तावेज दे दिए। आरोपियों ने उसे जल्द ही विदेश भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed