फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fraud 4.20 lakh rupee from construction owner

कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से ठगे 4.20 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
fraud 4.20 lakh rupee from construction owner
हर्बल उत्पाद का व्यापार कर लाखों रुपये कमाने का लालच देकर तीन आरोपियों ने मधु टेलीकॉम कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक जसबीर कांबोज से चार लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने जसबीर की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव फतेहगढ़ निवासी जसबीर कांबोज ने पुलिस ने बुड़िया पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पिछले साल फेसबुक के माध्यम से लंदन की न्यू वैली निवासी मिस मर्सी लियोन उसके संपर्क में आई। उसने खुद को लंदन के मैनचेस्टर स्क्वायर की हेल्थ इज लाइफ फार्मास्युटिकल कंपनी लिमिटेड की प्रतिनिधि बताया। तब उसने महाराष्ट्र के अमरावती स्थित संस ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक डॉ. हर्ष वाडिया और दिल्ली में लैब टेक्नीशियन मिस्टर फेवर बिग से भी उसका परिचय करवाया। आरोपी मिस मर्सी लियोन ने उसे बताया कि डा. हर्ष वाडिया स्वास्थ्य वेकुया हर्बल उत्पाद की सप्लाई सिंगापुर में भी करता है। यदि वह उस उत्पाद को सीधे अपनी कंपनी के माध्यम से उन्हें सप्लाई करें तो वह उससे अच्छी आय प्राप्त कर सकता है। आरोपियों ने सैंपल के तौर पर पहले वेकुया हर्बल उत्पाद के दो पैकेट बेचने की बात कही और कहा कि यदि यह सैंपल स्वीकृत होते है तो कंपनी इन स्वास्थ्य उत्पादों को सीधे उससे खरीदेगी।
विज्ञापन

आरोपियों ने सैंपल के तौर पर भेजे जाने वाले उत्पाद के एक पैकेट की कीमत एक लाख 10 हजार रुपये बताई। दोनों पैकेट की कीमत दो लाख 20 हजार रुपये तय की गई। जुलाई 2020 में उसने आरोपियों के बैंक खाते में दो लाख 20 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद मर्सी लियोन ने हर्बल उत्पाद के नमूने खरीदने के लिए मंजूरी दे दी। आरोपी मर्सी लियोन ने हेल्थ इज लाइफ फार्मास्युटिकल कंपनी लिमिटेड से 16 अगस्त 2020 को ईमेल भेजी। आरोपी मर्सी लियोन ने उत्पाद के 200 पैकेट खरीदने का ऑर्डर किया। इसके बाद उसने डा. हर्ष वाडिया को उत्पाद के 200 पैकेट खरीदने का ऑर्डर किया। तब आरोपी हर्ष वाडिया ने उसे 200 पैकेटों की पूरी कीमत उसके बैंक खाते में डालने को कहा। तब उसने वाडिया को पूरी राशि का एक साथ भुगतान करने में असमर्थता दिखाई। बाद में आरोपी दो लाख रुपये की राशि एडवांस जमा करवाने पर सहमत हो गया। इसके बाद 26 अगस्त 2020 को उसने आरोपी डा. हर्ष वाडिया के बैंक खाते में दो लाख रुपये जमा करवा दिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उत्पाद नहीं भेजे। जांच अधिकारी एसआई चरणजीत सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed