फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four lakhs cheated in the name of sending to Cyprus

Yamuna Nagar News: साइप्रस भेजने के नाम पर ठगे पौने चार लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Four lakhs cheated in the name of sending to Cyprus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दंपती ने हरनौल निवासी प्रदीप कुमार को साइप्रस भेजने के नाम पर पौने चार लाख रुपये ठग लिए। आरोप अजय सैनी व उसकी पत्नी नीरू पर लगा है। फर्कपुर थाना पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरनौल निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल उसकी मुलाकात अजय सैनी के साथ हुई। जिसने उसे साइप्रस भेजने का झांसा दिया। इसके लिए आरोपी ने उनसे चार लाख रुपये मांगे। आरोपी को अलग-अलग कर तीन लाख रुपये दे दिए। 11 मार्च को अजय व उसकी पत्नी नीरू सैनी उसे अपने साथ जीरकपुर में स्टार बॉक्स शाॅप में लेकर गए। जहां पर एक सिख व्यक्ति मिला। वहां पर उसने नीरू सैनी के पास वीजा व्हाट्सएप पर किया। जब उसने मोबाइल में यह वीजा दिखाया। जिसमें स्पेलिंग गलत थी। इस बारे में नीरू से कहा तो उन्होंने दूसरा वीजा मंगवाने की बात कही। 28 अप्रैल 2023 को आरोपियों ने उन्हें वीजा व्हाट्सएप पर भेजा और कहा कि साइप्रस की फ्लाइट में उसके साथ चार लोग और जाएंगे। यहां से वह दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकले। उस समय भी आरोपी नीरू सैनी व अजय सैनी ने उनसे 75 हजार रुपये लिए। जब यहां पर पहुंचे तो फिर से सिख व्यक्ति से मिला। जिसने कहा कि कोविड की वजह से वहीं विदेश में जा सकता है जिसे तीसरी डोज लगी हो। जिस पर आरोपियों ने उन्हें तीसरी डोज लगवाने के लिए कहा और दोबारा टिकट कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कभी फ्लाइट रद्द होने तो कभी कुछ बहाना बनाकर आरोपी टालते रहे। बाद में आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो वह टाल मटोल करने लगे। दबाव बनाया तो आरोपियों ने कुछ समय मांगा। बाद में उन्होंने नंबर ब्लॉक कर दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed