फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four cyber crime police stations will be opened

Yamuna Nagar News: खुलेंगे चार साइबर क्राइम थाने

Tue, 18 Mar 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Four cyber crime police stations will be opened
दीपेंद्र कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध को देखते हुए हरियाणा सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री ने बजट में उप मंडल स्तर पर साइबर क्राइम थाना खोलने की घोषणा की। यमुनानगर जिले में उप मंडल जगाधरी, छछरौली, व्यासपुर और रादौर में साइबर क्राइम थाने खोलने का प्रस्ताव है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम को लेकर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने उप मंडल स्तर पर साइबर क्राइम थाना बनाने का प्रस्ताव रखा है। यमुनानगर जिले की बात करें तो जिले में साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जिले में जिला मुख्यालय पर एक साइबर क्राइम थाना है। जहां पर एक इंस्पेक्टर, आठ जांच अधिकारी समेत 15 पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन

जिले में किसी भी क्षेत्र में साइबर क्राइम होने पर फरियादियों को साइबर क्राइम थाने पर पहुंचकर शिकायत देनी पड़ती है। पुलिस के मुताबिक, साइबर क्राइम थाने में प्रतिदिन 10 से 15 शिकायत पहुंचती है। एक जनवरी 2025 से अब तक साइबर थाने में 28 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। कुछ शिकायतों की जांच चल रही है। शिकायतों के लंबित होने के कारण पीड़ितों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर सैनी की सरकार ने उप मंडल स्तर पर साइबर क्राइम थाना खोलने का प्रस्ताव रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed