फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Foetus found in the timber market at Yamunanagar

Haryana: लकड़ी मंडी में मिला भ्रूण, कुत्ते ने नोच खाए अंग, पुलिस कर रही जांच

Sun, 26 Oct 2025 09:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 09:47 PM IST
सार

पुराना हमीदा स्थित पुरानी लकड़ी मंडी में सोढी प्लाई फैक्टरी के पास रविवार दोपहर बच्चे का भ्रूण मिला। भ्रूण को एक कुत्ता मुंह में लेकर घूम रहा था।

विज्ञापन
Foetus found in the timber market at Yamunanagar
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के पुराना हमीदा स्थित पुरानी लकड़ी मंडी में सोढी प्लाई फैक्टरी के पास रविवार दोपहर बच्चे का भ्रूण मिला। भ्रूण को एक कुत्ता मुंह में लेकर घूम रहा था। ये देखकर एक युवक ने कुत्ते से भ्रूण छुड़ाया और सूचना पुलिस को दी। डायल-112, हमीदा चौकी पुलिस व फोरेंसिक टीमें ने जांच में पाया कि भ्रूण लड़के का था, जिसके टांग व पैर नहीं थे। पुलिस ने भ्रूण को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी पंकज ने बताया कि वह दोपहर करीब 12 बजे पुराना हमीदा स्थित पुरानी लक्कड़ मंडी की गली से निकल रहा था। इस दौरान देखा कि एक कुत्ता मुंह में बच्चे जैसा कुछ लेकर घूम रहा है। कुत्ते को पत्थर मारने का डर दिखाकर भगाया। तब कुत्ते ने भ्रण को निचे गिराया। 
विज्ञापन


अंदेशा है कि कुत्ते ने टांग व पैर नोच खाए थे। भ्रूण पर गंदगी थी, जिससे लग रहा है कि किसी ने भ्रूण नाले में फेंका, जो कुत्ते के मुंह लग गया। पुराना हमीदा चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि पुराना हमीदा की लक्कड़ मंडी में सोढी प्लाई फैक्ट्री के पास नवजात का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पांच माह का भ्रूण मिला। भ्रूण का एक पैर और टांग नहीं है। यह अंग अभी विकसित नहीं हुए थे या इन्हें कुत्तों ने खा लिया होगा, यह पोस्टमार्टम होने पर पता चलेगा। अनुमान है कि भ्रूण को कुत्ता कहीं से उठाकर लाया, जिस बारे में पता करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही आसपास के अस्पतालों में भी डिलीवरी केस का रिकॉर्ड ले रहे हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed