फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Floods in other states have affected the utensils business

Yamuna Nagar News: दूसरे राज्यों में बाढ़ से बर्तन कारोबार लड़खड़ाया

Sat, 30 Aug 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 30 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Floods in other states have affected the utensils business
बर्तन कारखाने में बाल्टी तैयार करता कारीगर। आर्काइव - फोटो : mathura
सुरेश सैनी
विज्ञापन

यमुनानगर। राजस्थान, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व पंजाब सहित अन्य बाढ़ ग्रस्त राज्यों से जगाधरी के बर्तन उद्योग की चमक भी फीकी पड़ने लगी है। 1500 करोड़ रुपये की टर्नओवर वाले इस कारोबार के कदम बाढ़ के कारण लड़खड़ा गए हैं। मांग नहीं होने के कारण कारोबार 50 प्रतिशत पर आ टिका है। इन राज्यों में बाढ़ के कारण रास्ते बंद है। ऐसे में ट्रांसपोर्ट से माल आगे नहीं जा पा रहा। इससे कारोबारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

द मेटल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बत्रा का कहना है बाढ़ के कारण हालात ज्यादा खराब हैं। माल तैयार है, लेकिन खरीदार नहीं मिल रहे हैं। पेमेंट फंस गई हैं। ऐसी स्थिति में फैक्ट्रियां काम अब 50 प्रतिशत रह गया। कारोबार लगातार घाटे में जा रहा है, खाली बैठी लेबर को पैसे देने पड़ रहे हैं। मेटल व्यापार काफी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

बत्रा ने बताया कि जगाधरी नगरी में तैयार होने वाले बर्तन देश के अलावा अमेरिका, साउदी अरब, दुबई, ईरान, कुवैत, तंजानिया, काबुल, जर्मनी, यूएसए, स्पैन सहित अन्य देशों में जाते हैं। लेकिन मंदी के दौर से गुजर रहे कारोबार को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माजा ट्रांसपोर्ट के मालिक गुरबाज सिंह संधू ने बताया कि बारिश के कारण आई बाढ़ से ट्रांपोटेशन भी काफी प्रभावित हो रही है। बाढ़ के कारण रावी नदी का पुल टूटने से पठानकोट के पास काफी संख्या में ट्रक रुके पड़े हैं। माल आगे नहीं जा रहा है, ऐसे में बाढ़ से 50 प्रतिशत तक असर दिखाई दे रहा है। जिले से करीब पांच हजार ट्रक माल को ढोने में लगे हैं, परंतु बाढ़ के कारण एक हजार ट्रक बीच रास्ते में फंसे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed