फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   five traim cleaning of 29 drain

शहर के 29 बड़े नालों की सफाई में जुटी पांच टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
five traim cleaning of 29 drain
नगर निगम की ओर से शहर के 29 बड़े नालों की सफाई का काम कराया जा रहा है। इसके लिए 125 कर्मचारियों की पांच टीमें बनाई गई है। प्रत्येक टीम में शामिल 25 कर्मचारी नालों की युद्ध स्तर पर सफाई कर रहे हैं, ताकि मानसून में शहर में जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कई स्थानों पर नालों की सफाई के लिए जेसीबी की मदद से सफाई की जा रही है। नालों की सफाई का मेयर मदन चौहान, आयुक्त धर्मवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा समेत अन्य अधिकारी समय समय पर निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह के निर्देशों पर नालों की सफाई के लिए बनाई गई पांच टीमों का मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा को इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा अमर सिंह व सुमित को टीम नंबर एक का इंचार्ज बनाया गया। टीम नंबर दो में रामकेश व देवांश, टीम नंबर तीन में सोनू कुमार व जितेंद्र कुमार, टीम नंबर चार में हरविंद्र व कपिश और टीम नंबर पांच में कृष्ण कुमार व सुरेंद्र कुमार को इंचार्ज बनाया गया है। इनमें से दो नाला टीमें जगाधरी जोन और तीन नाला टीमें यमुनानगर जोन के नालों की सफाई कर रही हैं। मेयर मदन चौहान व आयुक्त धर्मवीर सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि नालों में पालीथिन व ठोस कचरा नहीं डाले। नालों और नालियों में गंदगी डालने से पानी की निकासी अवरुद्ध हो जाती है। जिससे नाले अट जाते है।
विज्ञापन

टीम नंबर एक
- जगाधरी के स्वामी विवेकानंद स्कूल की पुलिया से कुष्ठ आश्रम तक। कुष्ठ आश्रम से पेट्रोल पंप तक। पेट्रोल पंप से सेंट थॉमस स्कूल की पुलिया तक। सेंट थॉमस स्कूल की पुलिया से गोरी शंकर मंदिर तक। गौरी शंकर मंदिर से प्रकाश चौक तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम नंबर दो
- दुर्गा गार्डन वाली पुलिया से वृद्ध आश्रम तक। पीर वाली पुलिया से दुर्गा गार्डन वाली पुलिया तक। ढोल वाली पुलिया से पीर वाली पुलिया तक। मनोहर कालोनी से ढोल वाली पुलिया तक। तेजली गेट से मनोहर कालोनी पीर तक। तेजली गेट से देशराज मेटल चैंबर तक। बुड़िया गेट पुलिस चौकी से तेजली गेट तक। गीता भवन मंदिर से पुलिस चौकी तक। कुंडी तालाब से गीता भवन मंदिर तक।
टीम नंबर तीन
डिच ड्रेन से ईदगाह तक। ईदगाह से ट्रक अड्डा तक। ट्रक अड्डा से रेलवे लाइन होते हुए 200 क्वार्टर तक। विश्वकर्मा चौक से शुगर मिल होते हुए यमुना नहर पुल तक दोनों साइड। शादीपुर रोड व बाड़ी माजरा। रेलवे स्टेशन चौक से शहीद भगत सिंह चौक (फव्वारा चौक) होते हुए महिला थाना तक।
टीम नंबर चार
- डिचड्रेन से विश्वकर्मा चौक होते हुए गन्ना यार्ड तक। गन्ना यार्ड से विजय कॉलोनी होते हुए बांसों वाली पुलिया तक। बांसों वाली पुलिया से जब्बी वाला गुरुद्वारा तक। जब्बी वाला गुरुद्वारा से प्रोफेसर कॉलोनी श्मशान घाट तक। आजाद नगर गली नंबर 14 का नाला। आजाद नगर की गली नंबर चार से शांति कालोनी होते हुए तेजली स्टेडियम के पीछे तक। गांव तेजली से स्टेडियम तक का नाला।
टीम नंबर पांच
डिच ड्रेन से जोड़ियो गुरुद्वारा तक। जोड़ियो गुरुद्वारा से तारापुरी रेलवे लाइनों तक। तारापुरी रेलवे लाइनों से विष्णु नगर पुलिया तक। विष्णु नगर पुलिया से रामनगर स्कूल तक। तारापुरी रेलवे लाइन से हीरा पेट्रोल पंप तक। हीरा पेट्रोल पंप से भारत गैस एजेंसी तक। भारत गैस एजेंसी से शर्मा चक्की तक। गांव खेड़ा का नाला। पंचायत भवन से पार्षद के घर तक। फर्कपुर मेन बाजार के दोनों तरफ।

वर्जन
मानसून में शहर की किसी भी कालोनी में बारिश का पानी जमा नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए नालों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। नालों की सफाई के लिए पांच टीमें तैयार की गई है। मानसून से पहले सभी नाले बिल्कुल साफ करवा दिए जाएंगे। सफाई की खुद मानीटरिंग कर रहा हूं। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नालों की सफाई के पूर्व व सफाई के बाद की तस्वीरें भेजी जाएं, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। - मदन चौहान, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed