{"_id":"6339ea40062cbd58682c7164","slug":"five-thousand-rupees-prize-crook-arrested-in-janu-murder-case-yamuna-nagar-news-knl1231835113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानू हत्याकांड में पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानू हत्याकांड में पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
यमुनानगर। वाल्मीकि समाज के नेता राजेंद्र वाल्मीकि के बेटे जानू हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी प्रोफेसर कॉलोनी निवासी परविंद्र मलिक उर्फ डब्बू को गिरफ्तार किया है। परविंद्र पर पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। स्पेशल सेल के इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि वारदात के समय में आरोपी गाड़ी चला रहा था। उससे घटनास्थल की निशानदेही करानी है। अन्य आरोपियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
राजेश राणा ने बताया कि 15 अप्रैल को जगाधरी के विटेंज ग्रिल पैलेस में शादी समारोह से बाहर निकलते हुए चूना भट्टी निवासी जानू वाल्मीकि की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को सचिन पंडित, सुमित राणा व मनोज उर्फ शंटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। आरोपी मनोज व सुढैल निवासी सचिन पंडित के साथ जानू वाल्मीकि की अवैध शराब को लेकर रंजिश थी। इसके अलावा दो वर्ष पहले होली के दिन सचिन पंडित पर भी जानू वाल्मीकि व उसके साथियों ने हमला कर घायल कर दिया था। जिससे यह रंजिश और बढ़ गई थी। इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई। इससे पहले भी तीनों बदमाश 30 दिसंबर को जानू पर हमला करा चुके थे। उसे गोलियां मारी गई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ था।
पहले आठ आरोपी हो चुके गिरफ्तार
जानू वाल्मीकि हत्याकांड में स्पेशल सेल की टीम उन्हेड़ी निवासी सुमित राणा, कृष्णा कॉलोनी निवासी पीयूष यादव, भाटिया नगर निवासी मनोज उर्फ शंटी, दमन अरोड़ा, हरपाल, नीतेश, दीपक, अजय पांचाल को गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस वारदात में मुख्य आरोपी सचिन पंडित सहित तीन अन्य की पुलिस को तलाश है।