फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five other teachers sitting on hunger strike for 24 hours

पांच अतिथि अध्यापक 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे

Sun, 06 Jul 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी।
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी। Updated Sun, 06 Jul 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five other teachers sitting on hunger strike for 24 hours
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की सरकार की तीन वर्षीय पॉलिसी को लागू करवाने तथा इस पॉलिसी के तहत अनुबंधित अध्यापकों को पक्का करने की मांग को लेकर राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के बैनर तले पांच अध्यापक जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठने वालों में संघ के महासचिव जसबीर सिंह चिक्कन, संदीप जगाधरी, योगेंद्र रादौर, टिक्का सिंह और कुलदीप सैनी शामिल रहे।

जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकत्रित अतिथि अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संघ के जिला प्रधान संत कुमार तथा राज्य वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र दहिया ने कहा कि राज्य की कमेटी के निर्णय अनुसार तीन वर्षीय पॉलिसी को लागू करवाने और इसके तहत अनुबंधित अध्यापकों को चाहे वे वर्कलोड पर लगे हो, को भी शामिल कर पक्का करने की मांग के समर्थन में भूख हड़ताल की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी अनुबंधित अध्यापक तीन वर्षीय पॉलिसी की सभी शर्तों को पूरा करते हैं। अत: सभी अनुबंधित अध्यापकों को तुरंत प्रभाव से पक्का किया जाए। छह जुलाई को शहर में प्रदर्शन कर अनुबंधित अध्यापक जिला उपायुक्त के माध्यम से शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव सुरीना राजन के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद  आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य महासचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम द्वारा अनुबंधित अध्यापकों को दस वर्षीय पॉलिसी में शामिल करने की बात कहना अनुबंधित अध्यापकों के साथ एक छलावा है, जिससे अध्यापकों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।

अनुबंधित अध्यापक तीन वर्षीय पॉलिसी की शर्तों को पूरा करते हैं। जब तक उन्हें पक्का नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान श्याम लाल नरवाल और जिला सचिव महिपाल चमरोड़ी ने कहा कि सरकार अनुबंधित अध्यापकों के साथ नाइंसाफी कर रही है। इनकी मांगें जायज है। तीन वर्षीय पॉलिसी की सभी शर्तों को पूरी करते हैं, इन्हें तुरंत नियमित किया जाए। हरियाणा विद्यालय संघ के प्रांतीय नेता जरनैल सांगवान ने कहा कि उनका संघ अनुबंधित अध्यापकों की बात का समर्थन करता है। इनके हर प्रकार के आंदोलन में शामिल होंगे। जब तक अतिथि अध्यापकों को नियमित नहीं किया जाता, तब तक हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ चैन से नहीं बैठेगा।


हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ संबंधित कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान प्रदीप सरीन ने अनुबंधित अध्यापकों की मांगों को पुरजोर समर्थन किया। मौके पर महिला विंग जिला प्रधान मंजीत कौर, प्यारे लाल, विकास कुमार पंवार, रविंद्र कुमार तेजली, राजकुमार, हरपाल बैंस, रमेश शर्मा, जगपाल, सुखविंद्र सिंह, सतपाल  शर्मा, संदीप दड़वा, शिव चनेटी, सुखदेव, कुलदीप, जसबीर कौर, हरीओम कश्यप, कमल गर्ग, कमल गर्ग, जयप्रकाश, राजेश, बलविंद्र, अर्चना गर्ग, पारूल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed