फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five clusters will be built for industries in five blocks of the district, memorial of Baba Banda Singh in Lohagarh

जिले के पांच खंडों में उद्योगों के लिए बनेंगे पांच क्लस्टर, लौहगढ़ में बाबा बंदा सिंह का स्मारक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Five clusters will be built for industries in five blocks of the district, memorial of Baba Banda Singh in Lohagarh
Five clusters will be built for industries in five blocks of the district, memorial of Baba Banda Singh in Lohagarh - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। नई अनाज मंडी जगाधरी हरियाणा प्रगति रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 334 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने यमुनानगर, जगाधरी, साढौरा व रादौर विधानसभा में 680 करोड़ रुपये से कई कार्यों को शुरू करने की घोषणा भी की। मनोहर लाल ने साढौरा के 10 बेड के अस्पताल को 50 बेड का करने, गांव किशनपुरा में 14 एकड़ जमीन पर नया कॉलेज भवन बनाने, फर्कपुर के राजकीय स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। भ्रष्टाचार करने वाला चाहे कोई नेता, अधिकारी, कर्मचारी हो या कोई व्यक्ति उनको बख्शा नहीं जाएगा। हरियाणा में भ्रष्टाचार का काल है मनोहर लाल। पिछली सरकारों की आदत थी कि वे भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों पर कोई कार्रवाई नहीं करते थे। आज वे कहते हैं कि हरियाणा में भ्रष्टाचार बढ़ा है। जबकि हमने स्वयं ही भ्रष्टाचार करने वालों को पकड़ा है।
विज्ञापन

जिले के पांच खंडों में बनेंगे औद्योगिक क्लस्टर
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों व व्यापार को बढ़ावा देने के लिए हर ब्लॉक में 50 से 100 एकड़ में एक औद्योगिक क्लस्टर बनाने की योजना है, ताकि नौजवानों को रोजगार के अवसर मिले। यमुनानगर के पांच खंडों में पांच क्लस्टर बनाए जाएंगे। पिछले तीन साल में जिले में 1087 करोड़ रुपये के कार्य करवाए गए हैं। प्रदेश में 17 नेशनल हाईवे मंजूर हुए थे, जिसमें छह पूरे हो चुके हैं और 11 पर काम चल रहा है। यमुनानगर से पेहवा तक नेशनल हाईवे मंजूर हो चुका है, जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। करनाल से यमुनानगर रेलवे लाईन भी मंजूर हो चुकी है इसका सर्वे किया जा रहा है। चंडीगढ़ के आसपास के जिलों पंचकूला, यमुनानगर ,अंबाला, कुरुक्षेत्र में गुरुग्राम की तर्ज पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौहगढ़ में बनेगा बाबा बंदा सिंह बहादुर का स्मारक
मनोहर लाल ने कहा कि सरस्वती नदी का पुर्नोद्धार बड़ी परियोजना है। इसके अंतर्गत दो बांध बनाए जाएंगे। इनमें एक बांध आदिबद्री में बनेगा। जिससे अविरल पानी की धारा सरस्वती नदी में बहेगी। लौहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर का बहुत बड़ा स्मारक बनाने के लिए जमीन ले ली गई है। यमुनानगर में 200 बेड का अस्पताल तैयार हो रहा है। यमुनानगर में श्री गुरु तेग बहादुर के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनेगा जिस पर 400 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
रात के अंधेरे में केजरीवाल ने लगवाई थी वैक्सीन: कटारिया
अंबाला सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारत में बनी वैक्सीन पर सवाल उठा रहे थे। वह इसे मोदी की वैक्सीन बताते थे। एक दिन वही केजरीवाल रात को 12 बजे उसी वैक्सीन को चुपचाप लगवा कर आए थे। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ने सिखों का कत्लेआम किया। संवाद

रैली के दौरान मंच पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी, मेयर मदन लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमिच, जिला प्रदेश प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल, प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed