{"_id":"6af8a5074622f9908801017b","slug":"first-prize-of-rs-4100-at-the-district-youth-festival-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166118-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला युवा महोत्सव में 4100 रुपये का प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला युवा महोत्सव में 4100 रुपये का प्रथम पुरस्कार
Sat, 14 Nov 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की ओर से 19 और 20 नवंबर को जिला युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें 15 से 29 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 4100 रुपये, द्वितीय को 3100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल भूपिंद्र सिंह ने बताया कि महोत्सव में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, काव्य लेखन और लोक संगीत वाद्ययंत्र प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव प्रतिभाओं को मंच देने के साथ युवाओं में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाने का अवसर है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक श्रेणी में हिस्सा ले सकेगा। 17 अगस्त 2026 को प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भारत यंग लीडर्स डायलॉग के सांस्कृतिक ट्रैक में पहले भाग ले चुके युवा इस वर्ष पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में ए-3 आकार के कागज पर छह घंटे में चित्र बनाकर 20 से 30 शब्दों का कैप्शन देना होगा। नुक्कड़ नाटक के लिए सात मिनट, मौलिक कविता लेखन के लिए 90 मिनट और लोक नृत्य व लोकगीत प्रस्तुति के लिए पांच से आठ मिनट निर्धारित हैं। लोक वाद्ययंत्र प्रस्तुति अधिकतम सात मिनट की होगी। इच्छुक युवा ओपन रजिस्ट्रेशन के तहत राजकीय आईटीआई, यमुनानगर में भी पंजीकरण करवा सकते हैं।