फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   First explained with folded hands, now confiscated the goods of the encroachers

पहले हाथ जोड़कर समझाया, अब अतिक्रमण करने वालों का सामान उठाकर किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
First explained with folded hands, now confiscated the goods of the encroachers
ाड़ी माजरा रोड से अवैध खोखे हटाती निगम की टीम। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया हुआ है। दो दिन पहले निगम कर्मियों ने जहां दुकानदारों को हाथ जोड़कर अतिक्रमण न करने के लिए समझाया था, वहीं अब निगम की टीम ने अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त करने की कार्रवाई की है। निगम की टीम ने रेलवे रोड, जगाधरी वर्कशॉप रोड व छोटी लाइन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलते हुए सड़क पर रखे सामान को जब्त किया। निगम की इस कार्रवाई से शहर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदारों ने निगम की टीम को देख स्वयं ही अपना सामान अंदर रख लिया। निगम कर्मियों ने उन्हें चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़क पर सामान रखा तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। जगाधरी जोन में सीएसआई हरजीत सिंह व यमुनानगर जोन में सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा के नेतृत्व में टीमें बनाई गई है। यमुनानगर जोन में दो दिन पहले निगम की टीम ने रेलवे रोड, वर्कशॉप रोड पर दुकानदारों से हाथ जोड़कर अपील की थी कि वे सड़कों पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि सड़क पर सामान रखने पर उसे जब्त किया जाएगा। इसी के मद्देनजर निगम कर्मी अमर सिंह, रामकेश व होमगार्ड के जवानों की टीम ने रेलवे रोड पर महाराजा अग्रसेन चौक (रेलवे स्टेशन चौक) से ईएसआई अस्पताल तक व जगाधरी वर्कशॉप रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से बस स्टैंड चौक और छोटी लाइन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
विज्ञापन

निगम कर्मियों ने दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे रखे साइन बोर्ड, स्टॉल, बूत व अन्य सामान जब्त कर उसे निगम के वाहन में लोड कराया। इस दौरान एक जगह दुकानदार द्वारा दुकान के आगे टेंट लगाकर कब्जा किया हुआ था। निगम की टीम ने उसे भी उखाड़कर सड़क को कब्जा मुक्त कराया। उन्होंने दुकानदारों समझाया कि वे अपनी दुकान का सामान सड़क पर रखकर अतिक्रमण न करें। इससे रास्ता अवरुद्ध होता है। अतिरिक्त निगमायुक्त धीरज कुमार व उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने कहा कि अतिक्रमण से आमजन को निकलने में परेशानी होती है और जाम की स्थिति बनती है। आमजन को कोई परेशानी न हो, इसलिए सामान सड़क पर न रखकर दुकान के भीतर रखें। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed