फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   First aid and CPR training begins in flood-prone villages

Yamuna Nagar News: बाढ़ संभावित गांवों में प्राथमिक सहायता व सीपीआर प्रशिक्षण शुरू

Thu, 04 Jun 2026 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 04 Jun 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
First aid and CPR training begins in flood-prone villages
प्राथमिक उपचार के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देते समिति के सदस्य। स्वयं
यमुनानगर। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला रेडक्रॉस समिति ने बेसिक प्राथमिक सहायता एवं सीपीआर जागरूकता प्रशिक्षण अभियान शुरू किया है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार रेडक्रॉस एवं सिविल डिफेंस की ओर से ग्रामीणों को नि:शुल्क जीवन रक्षक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला रेडक्रॉस समिति सचिव संजीव धीमान ने बताया कि बाढ़ संभावित गांवों में लोगों को आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा व सीपीआर का ज्ञान हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है, चूंकि प्रशिक्षित व्यक्ति दुर्घटना या आपदा के समय घायल की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसी कड़ी में दो जून को खंड छछरौली के गांव बरोली माजरा व खंड व्यासपुर के गांव चिंतपुर में प्रशिक्षण शिविर लगाए गए, जिनमें ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण अधिकारी शशी भूषण ने बताया कि दुर्घटना के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। यदि समय पर सही प्राथमिक सहायता मिल जाए तो घायल व्यक्ति के बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम में प्रशिक्षित प्राथमिक सहायता प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार और राजेश सैनी ने प्रशिक्षण प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed