फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Firing in dispute over watching IPL final, accused Kabu

Yamuna Nagar News: आईपीएल का फाइनल देखने के विवाद में फायरिंग, आरोपी काबूू

Wed, 04 Jun 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Firing in dispute over watching IPL final, accused Kabu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी के देवी भवन बाजार में स्क्रीन पर आईपीएल का फाइनल मैच देखने के दौरान उस वक्त रंग में भंग पड़ गया जब एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दो राउंड फायर कर दिए। दोनों फायर स्क्रीन पर आकर लगे। ऐसे में वहां बैठे युवक बाल-बल बच गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग खड़े हुए।
बाद में युवकों ने फायर करने वाले युवक को दबोच लिया। आरोपी की पहचान कर्ण खन्ना नाम के युवक के तौर पर हुई है। शहर जगाधरी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। दरअसल, मंगलवार को आईपीएल का फाइनल मैच बंगलुरु और पंजाब की टीम के बीच खेला जा रहा था। मैच देखने के लिए युवकों ने देवी भवन बाजार में बेकरी की दुकान के सामने बनी दूसरी दुकान के आगे बेंच पर बड़ी स्क्रीन लगाई थी। मैच को देखने के लिए लोग जुटे थे।
विज्ञापन

मैच को देखते हुए युवा जोश में हल्ला कर रहे थे। इस पर दुकान का मालिक कर्ण खन्ना मौके पर पहुंचा और स्क्रीन को उसकी दुकान के आगे से हटाने की बात कहने लगा। इस पर एक दो लड़के ने कर्ण खन्ना को थोड़ी देर का मैच रहने की बात कही। लेकिन फायरिंग करने का आरोपी युवक स्क्रीन को तुरंत वहां से हटाने की बात पर अड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। आरोप है कर्ण गुस्से में अपने घर गया और पिस्तौल लेकर वहां पहुंच गया और स्क्रीन की तरफ दो फायर कर दिए। जिससे स्क्रीन टूट कर बंद हो गई। बताया जा रहा है निखिल नाम के युवक ने गुस्से में आकर आरोपी को कांच की बोतल मारने का प्रयास किया, लेकिन वह टूट कर उसके ही हाथ पर लग गई। इससे उसका हाथ जख्मी हो गया और खून बहने लगा।

लेकिन फायर के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। मामला बढ़ता देख इसी बीच किसी ने पुलिस को कॉल की। लेकिन उससे पहले वहां मौजूद अन्य लड़कों ने फायर करने वाले आरोपी युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed