{"_id":"6988ee8cdd0e34f8c308701f","slug":"firing-at-a-furniture-showroom-in-kot-mustarka-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1012-841950-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कोट मुस्तरका में फर्नीचर शोरूम पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कोट मुस्तरका में फर्नीचर शोरूम पर फायरिंग
Mon, 09 Feb 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में इसी शोरूम पर अपरधियों ने दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। थाना छछरौली क्षेत्र के गांव कोट मुस्तरका में रविवार रात फर्नीचर शोरूम पर फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। घटना में तीन युवकों पर शोरूम मालिक को डराने और कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्नीचर शोरूम मालिक सोहेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार देर शाम वह अपने शोरूम के बाहर खड़ा था। इसी दौरान अचानक हंगामे की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि शोरूम के पास तीन युवक खड़े होकर जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। जब उसने उनसे शोर मचाने का कारण पूछा तो आरोप है कि गांव कोट मुस्तरका निवासी सार्थक ने अपने पास से पिस्तौल निकालकर उसे लोड किया और नसीम निवासी फकीर माजरा को दे दी, जो पास ही रेडीमेड की दुकान चलाता है।
शिकायत के मुताबिक नसीम ने अचानक पिस्तौल तानकर उसकी तरफ एक राउंड फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही सोहेल जान बचाकर शोरूम के अंदर भाग गया। इसके बाद तीनों युवक शोरूम के अंदर घुस गए और वहां काम कर रहे कर्मचारी अकरम का गिरेबान पकड़ लिया। आरोप है कि युवकों ने अकरम की छाती पर पिस्तौल रखकर धमकी दी कि आगे से उनसे कोई सवाल-जवाब किया तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी अपनी बाइक उठाकर मौके से भाग गए। शोरूम मालिक ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि शोरूम मालिक की शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।