फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fire in fireworks, two woman and two child injured

घर में रखे पटाखों में लगी आग, दो महिलाएं और दो बच्चे झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
fire in fireworks, two woman and two child  injured
क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी के एक घर में रखे पटाखों में आग लगने से घर में मौजूद बुजुर्ग सहित दो महिलाएं और दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। इस दौरान धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। इसके बाद उन्होंने आग से झुलसे लोगों को जगाधरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक किलोमीटर दूर इसकी आवाज सुनाई पड़ी। वहीं विस्फोट से मकान की दीवारें टूट गई और पिल्लर व बीम तक में दरारें आ गई। पुलिस ने पटाखा मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में कैंटीन चलाने वाला संजय कुमार अपने परिवार के साथ जगाधरी बस स्टैंड के सामने स्थित श्रीनगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। यहां घर पर उसने दीपावली पर बेचने के लिए पटाखे रखे हुए थे। वीरवार सुबह संजय काम पर चला गया। जबकि उसकी 65 वर्षीय मां राजरानी, 43 वर्षीय पत्नी सोनिया, 13 वर्षीय बेटी प्रियांशी और 10 वर्षीय बेटा कृष्णा उर्फ काकू घर पर ही थे। जब ये चारों घर में अपने अपने काम में व्यस्त थे तब एक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से वे बुरी तरह झुलस गए। विस्फोट की आवाज और चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने चारों को जगाधरी सिविल में भर्ती किया गया है, जहां बुजुर्ग सहित बच्चों की हालात बेहद गंभीर बताई जा रही है। जबकि बच्चों की मां सोनिया खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

दीवाली पर बेचने के लिए रखे थे पटाखे
-घटना के बाद पड़ोसियों ने सूचना संजय को दी। लेकिन संजय घर न आकर सीधे अस्पताल चला गया। पड़ोसियों से पूछताछ और पुलिस जांच में सामने आया कि संजय ने दीपावली पर बेचने के लिए पटाखे रखे हुए थे। वहीं पिछले साल के भी कुछ पटाखे बचे हुए थे, वे भी इसी के साथ रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पटाखों में लगती आग तो मचती तबाही
संजय के घर में करीब छह लाख रुपये के पटाखे रखे हुए थे। यह पटाखे दो कमरों में भरे हुए थे। इन पटाखों में इतना विस्फोटक था कि यदि यह दग जाते तो दो गलियों में तबाही बच जाती। गनीमत यह रही कि आग सभी पटाखों को चपेट में नहीं ले सकी। जिस कारण भयावह हादसा होते होते टल गया।
दमकल ने जलते पटाखों पर की पानी की बौछार
आग घर के दरवाजे खिड़कियों सहित अन्य सामान को चपेट में ले चुकी थी। वहीं घर में रखे कपड़े भी दहक रहे थे। दमकल ने पहुंचते ही पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग ऊपर से तो शांत हो गई थी, लेकिन पूरा घर किसी आग के गोले की तरह दहक रहा था। ऐसे में दमकल ने पटाखों पर पानी की बौछार की, ताकि गर्मी के कारण यह पटाखे फैल ना जाएं। इस दौरान दमकल की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।
डीएसपी राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में सिक्योरिटी एजेंट की शिकायत पर संजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घर में अवैध रूप से पटाखे रखे हुए थे। रिहायशी इलाके में इस तरह की गतिविधियों के लिए अनुमति नहीं दी जाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-आग और पटाखों में विस्फोक की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। भारी लापरवाही के कारण हुए इस हादसे में दो बच्चे और दो महिलाएं झुलस गई हैं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसके लिए टीम का गठन किया गया है।
-पूर्ण सिंह, प्रभारी, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed