{"_id":"6921b8486a724b494a08c94e","slug":"fire-in-a-moving-car-in-hathni-kund-beraj-2025-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: चलती कार में लगी आग, हथिनीकुंड बैराज पर डीजल का टैंक फटने से हुआ जोरदार धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: चलती कार में लगी आग, हथिनीकुंड बैराज पर डीजल का टैंक फटने से हुआ जोरदार धमाका
Sat, 22 Nov 2025 06:49 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापनगर (यमुनानगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापनगर (यमुनानगर)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 22 Nov 2025 06:49 PM IST
सार
जिस जगह घटना हुई, वह रास्ता दो राज्यों को जोड़ता है। इसलिए यहां पर हर समय आवाजाही रहती है। घटना के बाद बैराज के रास्ते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हथिनीकुंड बैराज पर शनिवार सुबह एक चलती कार में आग लग गई। इस दौरान बोनट से धुआं उठते देख पास से निकल रहे एक बाइक चालक ने कार चालक को सतर्क किया। कार चालक और कार में बैठी एक महिला तुरंत प्रभाव से गाड़ी से बाहर निकल गए। इसके कुछ देर बाद आग कार के डीजल टैंक तक पहुंच गई, जो धमाके के साथ फट गया। इस दौरान दूर तक फैली आग की लपटों व धमाके की तेज आवाज से मार्ग के दोनों ओर खड़े वाहन चालक सहम गए।
विज्ञापन
कार में उत्तर प्रदेश के गांव पठलोकर निवासी तयैब अपनी भाभी नसीमा के साथ थे। दोनों यमुनानगर के गांव मालीमाजरा में हो रहे शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। इस दौरान जब यमुना नदी पर बने हथिनीकुंड बैराज पर पहुंचे तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने कार रुकवाई और कहा कि कार के बोनट से धुआं निकल रहा है। तब तयैब व उसकी भाभी नसीमा ने तुरंत कार से उतरे। बाइक सवार युवक ने कार का बोनट व बंपर खोला तो उससे आग का गुब्बार निकला। बाइक सवार युवक सहित तयैब व उसकी भाभी नसीमा ने दूर भागकर जान बचाई। इसके बाद कार धूं -धूं कर जलने लगी। इससे बैराज के मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। कुछ ही देर बाद आग कार के डीजल टैंक तक पहुंची और जोरदार धमाका हुआ। आग की दूर तक उठी लपटों व धमाके की आवाज से दोनों ओर रुके वाहन चालक सहम गए।
विज्ञापन
देरी से पहुंचा दमकल विभाग का वाहन
बैराज हरियाणा-यूपी की सीमा पर है, इसलिए यहां कार में आग लगने पर यूपी व हरियाणा से दमकल की मदद लेने के लिए सूचना दी गई। मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि यूपी के मिर्जापुर से पहले दमकल की गाड़ी पहुंची। वहीं, हरियाणा के छछरौली से दमकल गाड़ी ढाई घंटे बाद आई। मिर्जापुर से बैराज की दूरी 20 किलोमीटर है। वहीं छछरौली से बैराज 25 किलोमीटर दूर है। तब भी छछरौली से दमकल गाड़ियां देरी से पहुंची। आरोप है कि डायल-112 टीम भी करीब 11:45 बजे घटनास्थल पर पहुंची।
जाम में फंसी सेना व एंबुलेंस की गाड़ी
जिस जगह घटना हुई, वह बैराज का रास्ता दो राज्यों को जोड़ता है। इसलिए यहां पर हर समय आवाजाही रहती है। घटना के बाद बैराज के रास्ते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में सेना व एंबुलेंस की गाड़ी भी फंस गई, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह जाम के बीच से निकाला। शादियों का सीजन होने के चलते बैराज के रास्ते दोनों ओर कई किलोमीटर दूर तक जाम रहा, जिसमें हिमाचल, यूपी, हरियाणा व पंजाब के वाहन चालक फंसे नजर आए। बाद में कार को रास्ते से हटाने पर जाम खुला।