फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fighting with a young man returning from the farm, also beaten up the father and sister who came to save

खेत से लौट रहे युवक से मारपीट, बचाने आए पिता व बहन को भी पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fighting with a young man returning from the farm, also beaten up the father and sister who came to save
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव खुंडेवाला में खेत से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर तीन लोगों ने मारपीट की। उसे बचाने आए उसके पिता और बहन को भी आरोपियों ने पीटा। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खुंडेवाला निवासी तेलूराम ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात करीब साढ़े दस बजे उसका बेटा जय किशन खेत से आ रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही जोनी, इकबाल व शक्ति ने उसके बेटे पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। पता चलने पर जब वह अपनी बेटी सुंदर बाला और रविंद्र के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। विनोद को मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी बेटी ने छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसमें वे घायल हो गए। आसपास के लोगों का एकत्रित होता देख आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। छप्पर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामले में आरोपी जोनी, इकबाल और शक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed