फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fifth accused arrested for beating liquor businessman publicly

शराब कारोबारी को सरेआम पीटने के आरोप में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused arrested for beating liquor businessman publicly
सीआईए वन की टीम ने जगाधरी के सेंट थॉमस स्कूल के सामने शराब कारोबारी अमित कुमार पंजेटा को सरेआम पीटने वाले पांचवें आरोपी 19 वर्षीय सरावां निवासी कमलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में सरदेहड़ी निवासी विकास सैनी, पांडो निवासी मनप्रीत उर्फ मनी, फतेहगढ़ तुंबी निवासी सचिन, कृष्णा नगर चांदपुर निवासी करण उर्फ केडी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी कमलप्रीत को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन

सदर जगाधरी के गांव पंजेटो निवासी अमित शर्मा उर्फ मीता ने शहर जगाधरी पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह अंग्रेजी व देशी शराब के जोन नंबर 23 का ठेकेदार है। उसकी ढाई साल की बेटी जगाधरी के सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ती है। 29 अप्रैल को वह अपनी बेटी को लेने अपनी स्विफ्ट कार में उसके स्कूल आया था। करीब 11 बजकर 50 मिनट पर वह सेंट थॉमस स्कूल के गेट के सामने पहुंचा। उसने कार की खिड़की खोली तो दो युवक उसके पास आए। उन्होंने कार की खिड़की पकड़ ली और उसके साथ मारपीट करते हुए कार से नीचे उतार लिया। आरोपियों के हाथों में हथौड़े, रॉड व डंडों से उसपर हमला कर दिया। कुछ देर बाद दो कारों से सवार होकर 5-6 अन्य युवक और पहुंचे। उनके हाथों में भी लोहे की रॉडे थी। आते ही आरोपियों ने उसे घसीटकर सड़क पर नीचे बिठा दिया। इसके बाद हमलावरों ने उसकी टांगों व बाजुओं पर रॉड से वार करने शुरू कर दिए। जिससे वह घायल हो गया। मामले में तब पुलिस ने खारवन निवासी मनजोत, अंबाला के गांव सरदेहड़ी निवासी विगेश, पांडो निवासी मन्नी जाट, झिंवरेहड़ी निवासी कर्ण गिल को नामजद करते हुए 3-4 अन्य पर हत्या के प्रयास में केस दर्ज किया था। सीएआई वन इंचार्ज नरेंद्र सिंह खटाना ने बताया कि आरोपी कमलप्रीत को रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed