फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fierce fire in plywood factory, goods worth crores burnt to ashes

प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in plywood factory, goods worth crores burnt to ashes
फैक्टरी में आग लगने से जला सामान - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर/रादौर। दामला में हाफिजपुर रोड स्थित श्रीराम स्टील इंडस्ट्री प्लाईवुड फैक्टरी में बुधवार तड़के अचानक आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में फैक्टरी में चारों ओर फैल गई। चौकीदार ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड की लगभग 10 गाड़ियां और लगभग 20 कर्मचारी आग बुझाने में जुटे। करीब 13 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्टरी में रखी प्लाईवुड, मशीनें, दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां व अन्य सामान जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक के अनुसार उसका करीब आठ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

श्रीराम स्टील इंडस्ट्री प्लाईवुड फैक्टरी के मालिक अश्विनी कौशिक ने बताया कि बुधवार तड़के लगभग तीन बजे अज्ञात कारण के चलते फैक्टरी में अचानक आग लग गई। उनके चौकीदार ने इसकी सूचना उसे और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर लगभग सवा तीन बजे फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, लेकिन आग का विकराल रूप देख कर्मियों ने और गाड़ियों और कर्मचारियों की मांग की। चार गाड़ियां और मौके पर पहुंची। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने फैक्टरी के चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया। सूखी प्लाई व लकड़ी होने से आग बड़ी तेजी से फैल रही थी। एक के बाद एक करके मौके पर दस दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लग गई। फैक्टरी में लगी भीषण आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को पूरा दिन लग गया। आग लगने से फैक्टरी की मशीनें, तैयार प्लाई, कच्चा माल, दो ट्रैक्टर-ट्रालियां, फैक्टरी का शेड, बिल्डिंग, चैंबर, ड्रायर, पोपलर व सफेदे की लकड़ी, रॉ मैटारियल, तैयार प्लाईबोर्ड व अन्य सामान जल कर राख हो गया। इससे उसे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। जिस समय फैक्टरी में आग लगी उस समय फैक्टरी का यूनिट बंद होने से मजदूर फैक्टरी में नहीं थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर व अन्य पदाधिकारी फैक्टरी में पहुंचे। उन्होंने आग लगने की घटना पर चिंता जताई और दुख प्रकट किया। उन्होंने सरकार से फैक्टरी मालिक को उचित मुआवजा देने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अग्रवाल प्लाईवुड में भी लगी आग
दूसरी आग बुधवार सुबह सात बजे सहारनपुर रोड स्थित अग्रवाल प्लाईवुड फैक्टरी में लगी। आग लगने की सूचना फैक्टरी कर्मियों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकम कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने से फैक्टरी में रखा तैयार और कच्चा माल, फैक्टरी का शेड, लकड़ी व रॉ मैटारियल जल कर राख हो गया। जिससे फैक्टरी मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

वर्जन
सूचना मिलने ही दोनों स्थानों पर दमकल की गाड़ियां कर्मचारियों सहित पहुंच गई थी। दोनों स्थानों पर कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बढ़ते तापमान में हमें सतर्क रहना चाहिए। बीड़ी सिगरेट पीने के बाद उसे अच्छी तरह बुझाकर फेंके। प्लाईवुड फैक्टरी मालिक भी सतर्क रहें।
-प्रमोद दुग्गल, दमकल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed