{"_id":"67db2c553e4bc64b420ef2d2","slug":"fewer-students-appeared-in-optional-subjects-exam-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-134736-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वैकल्पिक विषयों की परीक्षा में कम रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वैकल्पिक विषयों की परीक्षा में कम रहे विद्यार्थी
Thu, 20 Mar 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व 12वीं कक्षा के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा बुधवार को हुई। वैकल्पिक विषय होने के कारण विद्यार्थियों की संख्या भी कम रही। इस परीक्षा के लिए बोर्ड ने केंद्र भी कम बनाए थे।
इस दौरान दसवीं के आईटी, रिटेल, बैंकिंग, टेल, आईटी, ऑटोमोटिव, बैंकिंग, प्राइवेट सिक्योरिटी, प्लंबिन्ग विषयों की परीक्षा हुई। इसके साथ दसवीं की वार्षिक परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। जबकि 12वीं की परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेंगी। बुधवार को 12वीं के संस्कृति, उर्दू और बायोटेक विषय की परीक्षा ली गई।
दोनों ही कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या कम थी। विद्यार्थियों की संख्या कम होने के बावजूद सभी केंद्रों पर सख्ती रही।
परीक्षा के लिए जिलेभर में कुल 38 केंद्र बनाए गए। विद्यार्थियों को सख्त जांच के बाद भी ही प्रवेश दिया गया। सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर बने क्यूआर कोड की स्कैनिंग की गई। केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू रही और पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने किसी व्यक्ति को केंद्र के आसपास रुकने व ठहरने नहीं दिया। वैकल्पिक विषय होने के चलते विद्यार्थियों में इसे लेकर बिल्कुल भी तनाव नहीं दिखाई दिया।
सभी विद्यार्थी उत्साह से परीक्षा देने पहुंचे और खिलखिलाते हुए बाहर निकले। इस दौरान दसवीं के विद्यार्थियों ने बताया कि आईटी का पेपर अन्यों से थोड़ा मुश्किल था। कुछ प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए थे। इसके अलावा परीक्षा अच्छी हुई है।
वहीं, 12वीं के विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी तनाव नहीं था। प्रश्नपत्र आसान था और सभी की परीक्षा अच्छी हुई है। वहीं, नोडल एवं उपजिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी केंद्र पर नकल व उपद्रव का मामला सामने नहीं आया।