फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Female students learned the nuances of classical dance

Yamuna Nagar News: छात्राओं ने सीखीं शास्त्रीय नृत्य की बारीकियां

Sun, 23 Aug 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Female students learned the nuances of classical dance
सरस्वती स्कूल में छात्राओं को शास्त्रीय नृत्य के गुर बतातीं डॉ. ममता त्यागी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी में भारतीय सांस्कृतिक धरोहर और शास्त्रीय नृत्य को समर्पित कार्यशाला का आयोजन नृत्यांगन कला केंद्र सोसाइटी, जगाधरी-यमुनानगर की ओर से किया गया। कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शास्त्रीय नृत्य की बारीकियां सीखीं।
कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षिका एवं नृत्यांगन कला केंद्र सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. ममता त्यागी रहीं। तबला वादक हेमंत ने तबले पर संगत दी। डॉ. ममता त्यागी ने विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य की विभिन्न मुद्राओं, भाव-भंगिमाओं और ताल की जानकारी देते हुए छात्राओँ से अभ्यास करवाया।
विज्ञापन

डॉ. ममता त्यागी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में उन्हें निरंतर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। विद्यालय की प्राचार्या तरंग प्रीत ने कार्यशाला की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को संस्कृति से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। कार्यशाला का समन्वय विद्यालय की ओर से रेनू कांबोज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed