फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fearless thieves first drank milk, then stole cash and jewelry, Yamunanagar

बेखौफ चोरों ने पहले पिया दूध, फिर चुराई नकदी और गहने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fearless thieves first drank milk, then stole cash and jewelry, Yamunanagar
रूप नगर कॉलोनी में हुई चोरी की जानकारी देता अध्यापिका का परिवार। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की रूप नगर कॉलोनी में चोरों ने दिल्ली पब्लिक स्कूल की अध्यापिका मानिका के घर का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये 23 तोले सोने के गहनों पर हाथ साफ किया। चोरी के समय परिवार दिल्ली में आयोजित शादी समारोह में गया था। चोरों ने पहले फ्रिज में रखा दूध पतीले में गर्म करके पिया, फिर चोरी को अंजाम दिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रूप नगर कॉलोनी निवासी मोनिका ने बताया कि वह दिल्ली पब्लिक स्कूल में अध्यापिका है। वह आठ दिसंबर को अपने पति महेश, दोनों बच्चों और सास के साथ दिल्ली में आयोजित शादी समारोह में गई थी। उनके पास शुक्रवार रात पड़ोसियों का फोन आया कि उनका दरवाजा खुला है। उन्हें कुछ संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने पड़ोसियों को मौके पर भेजा तो उन्होंने बताया कि अलमारियां खुली पड़ी है। कपड़े बिखरे हुए हैं। चोरी का पता चलते ही शनिवार सुबह वे परिवार सहित घर पहुंचे।
विज्ञापन

जांच करने पर अलमारियों से लगभग 23 तोले सोने के गहने व 40 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत दस लाख रुपये से अधिक थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापिका मोनिका ने बताया कि जब उन्होंने घर की जांच की तो फ्रिज बिल्कुल खाली मिला। फ्रिज मं रखा दूध गायब था। पतीलों में दूध लगा था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने चोरी करने से पहले फ्रिज में रखे दूध को पतीले में गर्म करके पिया। इसके बाद चोरी की। उनकी हरकत देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें किसी बात का डर ही नहीं था, वे पूरी तसल्ली से घर में रहे । उन्होंने कहा कि उन्होंने एक महीना पहले ही नौकरानी रखी है जो कि स्थानीय है। सिर्फ उसे ही उनके बाहर जाने की जानकारी थी।
अध्यापिका मोनिका के पति मनीष ने बताया कि वह पहले विशाल मेगा मार्ट में नौकरी करते थे। लॉकडाउन में उनकी नौकरी चली गई थी। उन्होंने बताया कि मकान के अंदर डाइनिग टेबल पर पड़ोसियों की कपड़े धोने की थापी पड़ी थी। शायद इस थापी से तालों को तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि उनके घर के नजदीक 26 नवंबर को भी चोरी हो चुकी है।
शहर जगाधरी थाना प्रभारी नरेंद्र का कहना है कि मामले में अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो युवक सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
चोरी करने वाले दो युवक पड़ोस में लगे दो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए है। फुटेज में दिख रहा है रात करीब 3.30 बजे दो युवक हुड कैप पहनकर बाइक पर आए। सबसे पहले उन्होंने घर का मेन गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद घर के अंदर घुस गए। करीब दो घंटे तक वे घर के अंदर रहे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि इस तरह की चोरी रेकी के बिना नहीं हो सकती। चोरों की संख्या दो से अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed