फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farming is becoming a loss-making deal: Naresh Tikait

घाटे का सौदा बनती जा रही खेती : नरेश टिकैत

Mon, 28 Apr 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farming is becoming a loss-making deal: Naresh Tikait
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। किसान के लिए खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। इसका मुख्य कारण सरकार का किसान के हित में सही से काम न करना है। यह बात भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने रविवार को कस्बा के विश्राम गृह में किसानों से बात करते हुए कही। वह अंबाला के नारायणगढ में जाते हुए कुछ देर के लिए व्यासपुर रेस्ट हाउस में रुके थे।
उन्होंने कहा कि 1967 में किसान खुशहाल हुआ करता था। गेहूं बेच कर किसान डीजल, मकान बनाने के लिए ईंट व अन्य जरूरी वस्तुएं खरीद सकता था। परंतु सरकार द्वारा अलग-अलग राज्यों में फसलों के भाव अलग दिए हुए हैं। चीनी पूरे देश में एक रेट पर मिलती हैं।
विज्ञापन

मुश्किल से एक-दो रुपये का फर्क किसी राज्य में हो सकता है, परंतु गन्ने के भाव सभी प्रदेशों में अलग हैं। सरकार की नीतियां किसान को कमजोर करने का काम कर रही हैं। किसान की अनदेखी किसानों के बच्चों को खेती से विमुख कर रही है। मौजूदा समय में फसलों के मूल्य इतने कम है की उनका गुजारा नहीं हो सकता। जमीन किसान की माता समान है इसलिए किसान जमीन नहीं बेच सकता। प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि आज भी प्रदेश में यूनियन लगातार किसानों के साथ खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर नरेश टिकैत ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है। किसान यूनियन इसकी निंदा करती हैं। पर्यटकों के परिवारों को सरकार उचित मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed