फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers will protest against the India-US deal

Yamuna Nagar News: भारत-अमेरिका की डील का विरोध करेंगे किसान

Fri, 27 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers will protest against the India-US deal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। भारत-अमेरिका ट्रेड डील और केंद्र सकार की नीतियों के विरोध में किसानों ने आंदोलन तेज करने का एलान किया है। किसान शुक्रवार को जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी जिला प्रधान संजु गुंदियाना ने दी।
उन्होंने बताया कि किसान व्यासपुर रेस्ट हाउस में एकत्र होंगे और वहां से प्रदर्शन करते हुए शिव चौक तक जुलुसू निकालेंगे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया जाएगा। इसके बाद 10 मार्च 2026 को देश के सभी राज्यों के प्रत्येक जिले में व्यापक स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर मार्च के माध्यम से किसान अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराएंगे। किसान नेताओं ने बताया कि 23 मार्च को कुरुक्षेत्र के पीपली में महापंचायत होगी। इसमें प्रदेश व देशभर से किसान, मजदूर और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। महापंचायत में आगे की आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed