फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers will file petition in High Court against Saraswati Sugar Mill, Yamunanagar

सरस्वती शुगर मिल के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers will file petition in High Court against Saraswati Sugar Mill, Yamunanagar
गांव उन्हेड़ी में बैठक के दौरान किसानों को संबोधित करता वक्ता। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। गांव उन्हेड़ी में शनिवार को किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में साल 2002-03 में गन्ने के घोषित मूल्य से कम देने पर सरस्वती शुगर मिल के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चिकारा ने की। चिकारा ने कहा कि आज किसान को जागरूक होने की जरूरत है, जब तक किसान जागरूक नहीं होगा, तब तक सरकार और साहूकार मिलकर किसानों को लूटते रहेंगे। भारतीय किसान संघ कृषि कानूनों में संशोधन चाहता था, लेकिन सरकार ने राजनीतिक दबाव के कारण तीनों कृषि कानून वापस ले लिए। किसानों के हाथ आज भी खाली हैं, न तो उनको फसलों के वाजिब दाम मिल रहे और न ही मंडियों में होने वाली लूट से छुटकारा मिल रहा।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में गन्ना मिलों को चले लगभग 20 दिन हो गए हैं, लेकिन गन्ने का भुगतान अभी तक शुरू नहीं हुआ। सरकार को तुरंत प्रभाव से गन्ने का भुगतान शुरू करना चाहिए। भारतीय किसान संघ महामंत्री रामवीर सिंह चौहान ने कहा कि हर तरफ किसान का शोषण हो रहा है। जब तक किसान संगठित नहीं होता, तब तक किसानों की समस्या का हल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 3 निजी शुगर मिल हैं। साल 2002-03 में सरकार ने जो गन्ने का भाव घोषित किया था, मिलों ने उससे 16 रुपये कम दिए थे। भारतीय किसान संघ इस विषय को लेकर हाईकोर्ट चंडीगढ़ गया था। वर्ष 2005 में कोर्ट के आदेश पर 16 रुपये की राशि किसानों को अदा की गई। सरस्वती शुगर मिल ने गन्ना एक्ट के अनुसार जो ब्याज बनता है, वह नहीं दिया।

भारतीय किसान संघ सरस्वती शुगर मिल के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगा, जिसमें 32 करोड़ रुपये का ब्याज किसानों को मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 14 जिलों में संघ का गठन किया जा चुका है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पिंटू राणा, दिलावर सिंह गोलनी, श्याम सिंह त्यागी, मदन, भगत, प्रताप सिंह खजूरी, सुशील खजूरी, कुलबीर सिंह खानपुर, सुरेश राणा, राम कुमार कमालपुर, विश्वास शर्मा, कृष्ण लाल उपाध्याय, कान सिंह नंबरदार, प्रदीप सिंह, तेज सिंह जैविक प्रमुख, पवन राणा, चिंटू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed