फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers will clear the highway themselves on the 14th

Yamuna Nagar News: किसान 14 को खुद बनाएंगे हाईवे पर रास्ता

Sun, 11 Jan 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 11 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers will clear the highway themselves on the 14th
रेस्ट हाउस जगाधरी में बैठक करने पहुंचे भाकियू के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पोटली गांव में रास्ते को लिए चार माह से धरना दे रहे किसानों ने अब आरपार की लड़ाई करने का निर्णय लिया है। किसानों ने शनिवार को निर्णय लिया है कि वह 14 जनवरी को खुद ही अपनी कस्सियों से रास्ता बनाएंगे। यह निर्णय शनिवार काे भारतीय किसान यूनियन की जगाधरी के रेस्ट हाउस में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा नंबरदार की देखरेख में हुई। बैठक में जिला संरक्षक महेंद्र कांबोज चमरोड़ी मौजूद रहे। बैठक में किसानों ने अपनी कस्सियों पर रेती लगाकर तैयार किया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि 13 जनवरी को पोटली गांव में किसानों के रास्ते को लेकर चार महीने पूरे हो जाएंगे, लेकिन प्रशासन झूठा आश्वासन देता रहा। मुख्यमंत्री से भी किसानों का एक शिष्टमंडल रास्ते के लिए मिला था।
विज्ञापन

उन्होंने भी कहा की किसानों के नाले और किसानों के खेतों के रास्ते हाईवे वाले बंद नहीं कर सकते, लेकिन यमुनानगर का प्रशासन किसानों की ताकत देखना चाहता है और हाईवे वालों के दबाव में है। ऐसा बिलकुल नहीं होने दिया जाएगा। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व में 14 जनवरी को किसान अपनी कस्सियों से खुद रास्ता खोलेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि किसान हर बलिदान देने के लिए तैयार रहेंगे। किसान किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आज जिला के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। जिलाभर से किसान 14 जनवरी को पोटली धरने पर पहुंचेंगे। गुर्जर ने कहा कि पिछले चार महीने से किसान शांतिप्रिय तरीके से धरना दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन किसानों की शराफत का फायदा उठा रहा है। बैठक में मान सिंह मजाफत, सुखदेव सिंह टीब्बी, स. कुलविंद्र सिंह सिद्धू, सुभाष हरतोल, देवेंद्र रूलाखेड़ी, विनोद गुर्जर तेलीपुरा, शिवचरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed