{"_id":"63b680f9196f861eb47311ef","slug":"farmers-protest-outside-sugar-mill-in-yamunanagar-and-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग, भाकियू चढूनी ग्रुप ने शुगर मिल पर शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग, भाकियू चढूनी ग्रुप ने शुगर मिल पर शुरू किया धरना
Thu, 05 Jan 2023 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 01:19 PM IST
सार
सोनीपत में भी गन्ने के भाव में बढ़ोतरी को लेकर किसानों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। सोनीपत शुगर मिल में किसानों ने 2 घंटे के लिए गन्ना तोल करने पर पाबंदी लगाई।
विज्ञापन
यमुनानगर में धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने गुरुवार को यमुनानगर में सरस्वती शुगर मिल के तुलाई केंद्र पर धरना शुरू किया। इसके बाद किसान शुगर मिल के गन्ना यार्ड में धरना देंगे। किसानों ने शुगर मिल में गन्ने की तुलाई भी बंद करवाई। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिस बल तैनात। किसान 9 जनवरी तक शुगर मिल के गन्ना यार्ड में रोजाना धरना देंगे। किसानों ने गन्ने की कीमत 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं सोनीपत में भी गन्ने के भाव में बढ़ोतरी को लेकर किसानों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। सोनीपत शुगर मिल में किसानों ने 2 घंटे के लिए गन्ना तोल करने पर पाबंदी लगाई। शुगर मिल में किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना भी शुरू कर दिया है। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 10 जनवरी को करनाल में किसानों की महापंचायत होगी।
विज्ञापन