फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers overnight vigil Yamunanagar intercepts over 150 paddy-carrying vehicles from UP long queue of vehicles

किसानों का रातभर पहरा: यमुनानगर में यूपी से आ रहे धान के 150 से ज्यादा वाहन पकड़े, वाहनों की लगी लंबी लाइन

Sun, 19 Oct 2025 11:17 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 Oct 2025 11:17 AM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना, निदेशक मंदीप सिंह रोडछप्पर ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले अधिकारियों को आगाह किया था कि अनाज मंडियों में उत्तर प्रदेश का धान आ रहा है, परंतु कोई भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा था।

विज्ञापन
Farmers overnight vigil Yamunanagar intercepts over 150 paddy-carrying vehicles from UP long queue of vehicles
लाइन में लगे ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पहरा देकर भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार देर रात धान से भरे 150 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियां व ट्रक पकड़े। किसानों ने पकड़े गए सभी वाहनों को पकड़ कर बॉर्डर पर हरियाणा सीमा में खड़ा करवा दिया। किसानों का आरोप है कि जब बॉर्डर पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के फूड इंस्पेक्टर भी मौजूद थे, लेकिन वह धान से भरी ट्रालियों को रोक नहीं रहे थे। जो वाहन पकड़े गए हैं उनमें काफी चावलों के भी हैं। किसानों ने विरोध किया तो इंस्पेक्टर वाहनों को रोकने लगे। बॉर्डर पर धान से भरे वाहनों की लाइन लगी हुई है।

विज्ञापन


किसानों ने रातभर में पकड़े वाहन, लगी कतार
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना, निदेशक मंदीप सिंह रोडछप्पर ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले अधिकारियों को आगाह किया था कि अनाज मंडियों में उत्तर प्रदेश का धान आ रहा है, परंतु कोई भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा था। अधिकारी मना कर रहे थे कि यूपी का धान मंडियों में नहीं आ रहा है। इसलिए उन्होंने किसानों के साथ शनिवार रात से उत्तर प्रदेश-हरियाणा के कलानौर बॉर्डर पर पहरा दिया।
विज्ञापन


जहां पर एक के बाद एक धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां और ट्रक आने लगे। उन्होंने वाहनों को पकड़ने लगा। उनका आरोप है कि बॉर्डर पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर के सामने से ट्रालियां जा रही थी, लेकिन वह किसी को रोक नहीं रहे थे। इस पर किसानों ने उनका विरोध किया तो वह वाहन रोकने लगे। फिलहाल वाहन बॉर्डर पर खड़े हैं और कोई अधिकारी कार्रवाई के लिए मौके पर नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed