फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers not verified on the portal

Yamuna Nagar News: किसानों का पोर्टल पर नहीं सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers not verified on the portal
एसडीएम से मिलने पहुंचे महासभा के पदा​धिकारी। महासभा - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। धान खरीद शुरू होने के एक सप्ताह बाद भी सैकड़ों किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सत्यापन नहीं होने से किसानों को फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष गुरभजन सिंह की अगुवाई में किसानों ने मंगलवार को एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा।

गुरभजन सिंह ने कहा कि सैकड़ों किसानों का सत्यापन अब तक पूरा नहीं हुआ है। इससे किसानों को मंडियों में फसल बेचने में दिक्कत आ रही है। किसानों ने आ रही कमियों को जल्द दूर करने और लंबित सत्यापन का कार्य पूरा कराने की मांग की। एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। मंडी सुपरवाइजर दीपक कुमार ने कहा कि फसल सत्यापन कृषि विभाग या उपमंडल प्रशासन का कार्य है। संबंधित अधिकारी समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed