फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers burnt effigies of governments, Yamunanagar

किसानों ने फूंके सरकारों के पुतले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers burnt effigies of governments, Yamunanagar
मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर किसानों ने जलाया सरकार का पुतला। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मिल्क माजरा स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार को किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले दशहरा मनाया। भारतीय किसान यूनियन, किसान सभा, अखिल भारतीय किसान संघ सहित विभिन्न संगठनों ने दशहरा पूजन कर भगवान श्रीराम, मां दुर्गा, भगवान गणेश, मां सरस्वती व हनुमान जी को भोग लगाया। इसके बाद किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के पुतले फूंके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना और किसान सभा के जरनैल सिंह सांगवान, धर्मपाल सिंह चौहान ने की। इस दौरान संजू गुंदियाना ने कहा कि किसान आंदोलन को 11 महीने होने में 11 दिन बाकी हैं। सरकार सो रही है और जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव में वादा कि थी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएगी, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने काला धन वापस लाने के नाम पर नोटबंदी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई और लाखों कारोबारी व उद्यमी बर्बाद हो गए हैं। नोटबंदी की मार से अभी तक बाजार उभर नहीं पाया है। सरकार देश की सार्वजनिक संपत्ति को अपने पूंजीपति चहेतों के हाथों बेच रही है। निजी कंपनियों को अधिकार देने के कारण पेट्रोल और डीजल अब तक के सबसे उच्च स्तर पर है। सरकार तीनों कृषि कानून लागू कर लोगों से निवाला तक छीनने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में लखीमपुरी खीरी व किसान आंदोलन में जान गवांने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में 18 अक्तूबर को पूरे देश में रेल रोको आंदोलन चलाया जाएगा। जिले में भी भारी संख्या में किसान रेलवे ट्रैक जाम कर रेल रोकेंगे। इस दौरान हरपाल सुढल, महीपाल चमरोडी, गुरुजन सिंह, रूपेंद्र कौर, संजू सरावां, कृष्णपाल, अनिल संधू, पप्पल, राजकुमार, मोंटी, गुरमेज कपूरी, टीका सिंह, राजीव ससोली, वीरा राम मौजूद थे।

सिलीकलां में किसानों ने की नारेबाजी
रादौर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गांव सिलीकलां में किसानों ने शुक्रवार को सरकार का पुतला फूंककर दशहरा मनाया। अध्यक्षता भाकियू ब्लॉक प्रधान जोगिंद्र कांबोज ने की। प्रधान जोगिंद्र कांबोज ने कहा कि सरकार ने तीन कृषि कानून बनाकर किसानों को बर्बाद कर दिया है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह कानून बनाए गए हैं। किसान विरोधी सरकार ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून बनाए हैं। किसानोें ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि कानून वापस लेने की मांग दोहराई। इस दौरान किसान आंदोलन व लखीमपुर खीरी में जान गवांने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं किसानों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करके गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान कुलदीप अमलौहा, सुरेंद्र अमलौहा, धर्मवीर अमलौहा, भगतराम, शिवकुमार, अमन रादौरी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed