फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drain construction remains incomplete even after four years

Yamuna Nagar News: चार साल बाद भी नाले का निर्माण अधूरा

Mon, 26 Oct 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 26 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Drain construction remains incomplete even after four years
रादौर में एसके रोड के पास बना आधा अधूरा नाला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर के एसके रोड पर बरसाती पानी की निकासी के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया नाला चार साल बाद भी अधूरा पड़ा है। नाले का निर्माण पूरा नहीं होने से पानी जगह-जगह जमा हो रहा है। इससे मच्छरों की भरमार हो गई है और लोगों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है।
नाले के अधूरे निर्माण का खामियाजा स्थानीय लोगों और आसपास के संस्थानों में आने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नाले का दूसरा सिरा एक किसान के खेत में समाप्त होने से उसे भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एसके रोड के आसपास धर्मशाला, स्टेडियम, पार्क और एसडीएम कार्यालय स्थित हैं। यहां आने-जाने वाले लोगों को जमा पानी और मच्छरों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नाला अधूरा होने के कारण बरसाती पानी निर्माणाधीन स्टेडियम की दीवार के पास जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि लगातार पानी जमा रहने से दीवार कमजोर होकर गिर सकती है। इससे स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जसबीर, सुशील, अमित, सोनू, राजेश, विपिन और राकेश ने बताया कि एसके रोड के निर्माण के दौरान सड़क के दोनों ओर बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले बनाए गए थे। हालांकि, करीब चार साल बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

नाले के निर्माण के समय भी लोगों ने इस्तेमाल की जा रही सामग्री को लेकर अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी, लेकिन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्टेडियम की दीवार गिरने जैसी घटना हो सकती है। एसडीएम नरेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी लेकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed