फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers announced mahapanchayat against the central government

हरियाणा: केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने किया महापंचायत का एलान, 25 को मोहाली में जुटेंगे, ये है मामला

Wed, 23 Mar 2022 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रादाैर, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रादाैर, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2022 02:03 AM IST
सार

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड को अधिकार क्षेत्र में लिए जाने के विरोध में 25 मार्च को मोहाली स्थिति गुरुद्वारे में किसान जुटेंगे। जानकारी बैठक में भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान की ओर से दी गई।

विज्ञापन
Farmers announced mahapanchayat against the central government
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान व जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर व अन्य किसान नारेबाजी करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड को अपने अधिकार क्षेत्र में लिए जाने के विरोध में हरियाणा और पंजाब के किसानों में नाराजगी है। इसे लेकर दोनों राज्यों के किसान संगठनों ने 25 मार्च को मोहाली स्थित अंब साहिब गुरुद्वारे में महापंचायत करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने इस संबंध में मंगलवार को यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी निर्माण से लेकर आज तक पंजाब और हरियाणा की सरकारों के अधिकार क्षेत्र में रहा है, लेकिन केंद्र सरकार जबरन अपने अधिकार क्षेत्र में लेने के प्रयास कर रही है। इसे लेकर दोनों राज्यों के किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर दोनों राज्यों के किसान संगठन लामबंद हो रहे हैं। उन्होंने दोनों राज्यों के किसान संगठनों की ओर से लिए गए  निर्णय से अवगत कराते हुए बताया कि 25 मार्च को चंडीगढ़ में किसान महापंचायत आयोजित करने के उपरांत ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। साथ ही दोनों प्रदेशों के गवर्नरों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में बनाई गई रणनीति के तहत 25 को मोहाली स्थित अंब साहिब गुरुद्वारे में पंजाब हरियाणा के हजारों की संख्या में किसान एकत्रित होंगे। बैठक में सुभाष गुर्जर जिलाध्यक्ष, विनोद डांगी जिला सचिव, उदय सिंह कुंजल प्रधान रादौर, अशोक कंबोज कांजनू युवा अध्यक्ष रादौर, श्याम सिंह मान प्रदेश संगठन सचिव, नेकीराम गढ़ी बीरबल प्रभारी कुरुक्षेत्र, सतबीर गढ़ी बीरबल, राजेश शर्मा धौडंग, पवन गोयल दामला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed