फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Family went to Punjab, stole two lakh ornaments, cash from home

परिवार गया पंजाब, घर से दो लाख के गहने, नकदी चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Family went to Punjab, stole two lakh ornaments, cash from home
यमुनानगर। गांधी नगर क्षेत्र की वीना नगर कैंप कॉलोनी में बंद मकान के ताले तोड़कर चोर 15 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख के गहने चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार पंजाब के तलवाड़ा रिश्तेदारी में गया हुआ था। जब परिवार लौटा तो घर में चोरी का पता चला। इसकी सूचना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीना नगर कैंप निवासी समिंद्रपाल सिंह ने बताया कि 29 अक्तूबर को वह परिवार समेत रिश्तेदारी में तलवाड़ा (पंजाब) गए थे। वहां जाने से पहले वे अपने घर को ताला लगाकर गए थे। देर शाम जब वह घर वापस आए तो घर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि घर से एक लेपटॉप, चांदी की तीन पायल, कानों की सोने की बालियां, तीन जोड़े सोने के कंगन, चार जोड़े टॉप्स, एक मंगलसूत्र कीटी सेट, 15 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान गायब था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर गांधी नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच की। गांधी नगर थाना प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ऑफिस का शीशा तोड़ 50 हजार की नकदी व सामान चुराया
जगाधरी निवासी अक्षय कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी प्रकाश चौक स्थित एफसीआई गोदाम के नजदीक आशा इंटरप्राइजेज के नाम से फैक्टरी है जिसमें बर्तन बनाने का काम होता है। रोज की तरह सोमवार को वह अपनी फैक्टरी को बंद करके घर चला गया था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह फैक्टरी पहुंचा तो उसने देखा कि उसके कार्यालय का शीशा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ला खुला हुआ था व सामान बिखरा पड़ा हुआ था। कार्यालय से डीवीआर, कंप्यूटर वाईफाई बॉक्स व गल्ले से 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से सरकारी बारदाना चोरी-
गंभीर राइस मिल संचालक कुश गंभीर ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी अनाज मंडी में दुकान है। दुकान में सरकारी बारदाना पड़ा हुआ था। रोज की तरह रविवार शाम को वे दुकान बंद करके चले गए थे। सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो दुकान से 10-12 हजार खाली बोरियां गायब थी। जो जीरी डालने के लिए रखी हुई थी। आरोप है कि दुकान से गंगानगर कॉलोनी निवासी अक्षय कुमार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी अक्षय का नामजद करते हुए दो अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed