फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   family person of sagar allegation on for negligance

परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
family person of sagar allegation on for negligance
गांव घिलौर निवासी सागर (23) की अपहरण के बाद लाडवा में हत्या कर शव को सरकारी अस्पताल के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया गया था। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए शव को कुरुक्षेत्र पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव की हालत ठीक न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए वीरवार को खानपुर मेडिकल कालेज सोनीपत भेजा गया। देर शाम मृतक युवक का शव गांव घिलौर पहुंचा। कल अंतिम संस्कार होगा। उधर पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। गांव घिलौर निवासी जरनैल सिंह व उनके बहनोई ऋषिपाल पटाक माजरी रादौर ने बताया कि पुलिस दावे कर रही है कि हत्या में नामजद कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लेकिन पुलिस उन्हें यह जानकारी नहीं दे रही है कि पुलिस ने अभी तक मामले में नामजद किन लोगों ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को लेकर लापरवाही बरत रही है। जिस कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हत्या में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह सड़कों पर जाम लगाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। दरअसल गांव गुढा में सोमवार की रात को दोस्त का जन्मदिन मनाकर बाईक से चचेरे भाई के साथ वापिस लौट रहे गांव घिलौर निवासी युवक सागर (23) की अपहरण के बाद बुधवार को लाडवा में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को सरकारी अस्पताल के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के बाद 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

जरनैल सिंह ने पुलिस को बताया कि रात के समय लगभग 11 बजे गुढा बस अड्डे पर कार सवार अशोक कुमार, राकेश सैनी, सोनू निवासी गुढा व पंडित व हैप्पी निवासी छपरा ने सागर के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया था। रातभर वह सागर को इधर उधर खोजते रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। जबकि बाइक पर सवार युवक का चचेरा भाई अपहरणकर्ताओं के चुंगल से छूटकर भागने में कामयाब हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने ही सागर की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed