फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Family enraged by brutal murder of youth on highway, blockade with body

Yamuna Nagar News: हाईवे पर युवक की बर्रबता से हत्या भड़के परिजन, शव रख लगाया जाम

Sat, 04 Oct 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Family enraged by brutal murder of youth on highway, blockade with body
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिहोवा/इस्माईलाबाद। हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर संधु फार्म के पास शुक्रवार रात करीब दस बजे रूमल (35) की उनके साथी राम विश्वास के सामने ही बड़ी बर्बरता से हत्या कर दी गई। दोनों बाइक से जा रहे थे। बाइक पर आए चार युवकों ने उनका रास्ता रोका। एक ने चाकू से ताबड़तोड़ चार वार किए। इसके बाद हत्यारे भाग गए। पुलिस उनका कोई सुराग नहीं लगा पाई। हत्या की वजह भी पता नहीं चल सकी है।
मलिकपुर निवासी रूमल पिहोवा अनाज मंडी में आढ़त पर काम करते थे। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले उनके भतीजे सौरव ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी निवासी विश्वास ने फोन कर घटनक्रम के बारे में बताया कि वे दोनों खाना लेने के लिए अनाज मंडी से पिहोवा मार्केट गए थे। खाना लेकर वापस आते समय भट्ट माजरा और टीकरी गांव के बीच वारदात हुई। हत्यारों के भाग जाने के बाद राहगीरों की मदद से रूमल को अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी निर्मल सिंह ने बताया कि हत्यारों की जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। थाना पिहोवा पुलिस के साथ सीआईए को भी खुलासे के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन




पुलिस की नाकामी पर फूटा परिजनों का गुस्सा

रूमल के शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शनिवार दोपहर दो बजे हाईवे पर मलिकपुर के सामने ही शव रखकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि खुलासे के लिए सीआईए को भी लगा दिया गया है। जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। इस पर ढाई बजे जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed